Breaking

revanchal times new

भालू ने किया महिला पर हमला महिला हुई घायल ग्रामीण क्षेत्र में भालू का आतंक...



रेवांचल टाईम्स - मंडला, जंगल से लगे विकास खण्ड नैनपुर के ग्रामो में आये दिन जंगली भालू ग्रामीण लोगों को अपना शिकार बना रहा है। भालू ने फिर जंगल से लगे ग्रामों में भालू का आतंक बरकार है।

          वही जानकारी के अनुसार शनिवार के दिन ग्राम पंचायत अतरिया की मड़ई जाते वक्त एक वृद्ध महिला का सामना एक जंगली भालू से हो गया और उस महिला को भालू ने पंजा मार दिया वही महिला के साथ में कुछ लोग थे तो लोगो को देख भालू भाग गया ग्रामीण महिला मेमवती पति दशरत लाल मरावी उम्र 63 वर्ष ग्राम इमली टोला निवासी टोला से अतरिया मेला देखने जा रही थी तभी अचानक भालू ने महिला को पंजा मार घायल किया महिला के साथी तत्काल घायल महिला को सिविल अस्पताल नैनपुर में इलाज के लिए पहुँचे जहाँ महिला का प्राथमिक उपचार किया गया सुखद बात यह रही है की महिला को भालू के हमले से चोटे कम आई।

             घटना थाना नैनपुर के ग्राम इमली टोला से ग्राम धनोरा के बीच की बताई गई है वही महिला का प्राथमिक उपचार के बाद भालू से चोटिल महिला जबलपुर रिफर करने की जानकारी प्राप्त हो रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new