BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ट्रांसपोटर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज... एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर दो ट्रकों को चलवा रहा था - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 1, 2022

ट्रांसपोटर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज... एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर दो ट्रकों को चलवा रहा था



जबलपुर। गोहलपुर ने एक ही नंबर पर दो ट्रक चलवाने वाले ट्रांसपोटर के खिलाफ कार्रवाई की है। ट्रांसपोटर लंबे समय से जालसाजी कर शासन को राजस्व का चूना लगा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर ट्रकों को जब्त कर लिया है।

थाना प्रभारी विजय तिवारी ने बताया कि बीती रात मुखबिर ने सूचना दी कि चंडालभाटा स्थित वर्कशॉप में एक ही नंबर के दो ट्रक रिपेयर होने के लिए आए हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो दोनों ही ट्रक बिल्कुल अगल-बगल खड़े थे और दोनों की नंबर प्लेट भी बिल्कुल एक सी ही थी।

पुलिस ने वर्कशॉप संचालक से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों ही ट्रक महाराजा ट्रांसपोर्ट के संचालक संजय जैन के हैं। पुलिस तत्काल संजय जैने के आॅफिस पहुंची, जहां सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसका ट्रक क्रमांक एमपी 07 एचबी 4119 खराब हो गया था और लंबे समय तक गैराज में ही खड़ा रहा।

इसलिए उसने दूसरे गैर रजिस्टर्ड ट्रक पर खराब वाले ट्रक की नंबर प्लेट लगाई और चलाने लगा। थोड़ी दिनों बाद खराब ट्रक भी सुधर गया तो दोनों ट्रक एक ही नंबर के सड़क पर चलने लगे। संजय ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व दोनों ट्रकों में एक साथ काम निकल आया था इसलिए उन दोनों को एक साथ वर्कशॉप पहुंचाना पड़ा।

No comments:

Post a Comment