BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नाली निर्माण के नाम पर खोदी जा रही स्वीकृति से अधिक मुरुम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, November 5, 2022

नाली निर्माण के नाम पर खोदी जा रही स्वीकृति से अधिक मुरुम


रेवांचल टाइम्स जबलपुर। जिले की मझौली नगर परिषद के अंतर्गत कटंगी रोड पर नाली निर्माण के नाम पर स्वीकृत हुईं अस्थाई मुरुम खदान से भारी मात्रा मे मुरुम का उत्खनन कर उसे खुलेआम बाजार मे बेचा जा रहा है। 

नगर परिषद मझौली के अंतर्गत नाली निर्माण के बाद नाली के दोनों तरफ फिलिंग के लिए ठेका कंपनी अराइज़ इंडिया कार्पोरेशन मझौली को ग्राम सुनवानी के समीप खसरा नंबर 42 से 0.500 हेक्टेयर मे मुरुम खोदने की अस्थाई स्वीकृति दी गई थी लेकिन ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण की आड़ मे 3000 घनमीटर की जगह उससे अधिक मुरुम खोदकर खुलेआम बेची जा रही है।नाली निर्माण की बात करें तो अभी तक नाली का निर्माण कार्य 900 मीटर मे से सिर्फ 450 मीटर ही पूर्ण हो सका है लेकिन ठेकेदार द्वारा नियमो को दरकिनार करते हुये धड़ल्ले से मुरुम का उत्खनन कर भारी वाहनो के द्वारा बिक्री भी जा रही है लेकिन इस पूरे मामले मे किसी भी जिम्मेदार द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है,मामला मीडिया के संज्ञान मे आने के बाद अब उच्च अधिकारी जांच कर कार्यवाही की बात कह रहे हैं।


इनका कहना है ...

आपके द्वारा मझौली के समीप नाली निर्माण की आड़ मे मुरुम का उत्खनन कर बिक्री करने की बात पता चली है जिस पर हम शीघ्र ही मामले की जांच करवाकर उचित कार्यवाही करेंगे। 


प्रदीप कुमार तिवारी 

खनिज अधिकारी , जबलपुर

No comments:

Post a Comment