मंडला 5 नवम्बर 2022
डाइट मंडला में आगामी
एवं 14 एवं 15 नवंबर को मंडला ज़िले के
गौरव दिवस के आयोजन के संबंध में जनप्रतिनिधि, समाजसेवियों
पदाधिकारी तथा जिला प्रशासन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह
ने उपस्थितजनों को जानकारी दी कि आगामी 14 एवं 15 नवंबर को मंडला ज़िले का गौरव दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने आग्रह किया कि इस
आयोजन में ज़िले का हर घर, हर परिवार का व्यक्ति
शामिल हो। यह आयोजन जिला प्रशासन का आयोजन न होकर ज़िले के प्रत्येक निवासी का
आयोजन है। अनावरण कार्यक्रम में मंडला विधायक देवसिंह सैयाम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला पंचायत
उपाध्यक्ष कमलेश तेकाम, नगरपालिका उपाध्यक्ष
अखिलेश कछवाहा, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा एवं प्रफुल्ल
मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड़, अपर कलेक्टर
मीना मसराम, एएसपी गजेंद्र कवर,
पूर्व
नगरपालिका उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, समाजसेवी, जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण सहित
संबंधित अधिकारी तथा स्थानीयजन उपस्थित थे।
जिला प्रशासन द्वारा
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में गौरव दिवस का “लोगो” एवं ग्राफिक्स (फ्लेक्स) लॉन्च किए गए। साथ ही 14 एवं 15 नवम्बर को मंडला गौरव दिवस के आयोजन के लिए मशाल जलाकर सभी तहसीलों के लिए
रवाना की गई। यह मशाल सभी तहसीलों में पहुंचकर गौरव दिवस के आयोजन का संदेश देगी
तथा स्थानीय लोगों को आयोजन में शामिल होने प्रेरित करेगी। मशाल जलाकर एसडीएम
नैनपुर को मशाल सौपी गई। इसके पश्चात् विधायक मंडला देवसिंह सैयाम ने प्रतीकात्मक
रूप से मशाल को नैनपुर तहसील के लिए रवाना किया। बैठक में उपस्थितजनों ने गौरव
दिवस के आयोजन के संबंध में सुझाव भी दिए।
14 को ये रहेंगे कार्यक्रम, मुख्य आकर्षण ’फुड फेस्टिवल’
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने
डाईट सभागार में बताया कि गौरव दिवस के आयोजन के पहले दिन अर्थात 14 नवंबर को प्रातः 7 बजे जिला मुख्यालय के
सभी वार्डों से प्रभातफेरी निकलेगी। इसके पश्चात नर्मदा तट पर स्थित कुंभस्थल पर
योगाभ्यास किया जाएगा। योगाभ्यास के साथ ही गौरव दिवस कार्यक्रम का आधिकारिक
शुभारंभ होगा। 14 नवंबर को दोपहर 1 बजे ’’आओ जानें मंडला’’ की थीम पर बच्चों एवं
आमजनों के साथ पैंटिंग, प्रश्नोत्तरी, रंगोली एवं अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 3 बजे होमगार्ड एवं स्थानीय मछुआ साथियों के द्वारा नर्मदा तट पर संयुक्त रूप
से नौका प्रदर्शन किया जाएगा। शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट से लेकर
बैगा-बैगी चौक तक के मार्ग पर फुड फेस्टिवल आयोजित होगा जिसमें स्थानीय व्यंजन
जैसे- मंडला थाली, जनजातीय पेज एवं पौष्टिक
आहार परोसे जाएंगे। इस दौरान संगीत का आयोजन भी किया जाएगा। शाम 7ः30 बजे माँ नर्मदा तट पर महाआरती का आयोजन होगा एवं 51 हजार दीप जलाए जाएंगे। रात 8 बजे छोटे रपटा पुल पर
आतिशबाजी का आयोजन होगा।
15 नवंबर के आयोजन, मुख्य आकर्षण लेजर शो
गौरव दिवस के दूसरे दिन 15 नवंबर को प्रातः 7 बजे जिला मुख्यालय के
सभी वार्डों से स्थानीय निवासियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा स्कूली बच्चों के साथ रैली निकालकर स्टेडियम ग्राउंड मंडला
जिले का नक्शा बनाया जाएगा। स्टेडियम ग्राउंड में जुम्बा डांस का आयोजन होगा। 15 नवंबर को 11 से 1 बजे तक
राजराजेश्वरी मंदिर से आंगनवाड़ी एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं, दीदियों एवं स्थानीय महिलाओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा
एवं समस्त नगरवासियों तथा समाजिक संगठनों की उपस्थिति में माँ नर्मदा में चुनरी
अर्पण का कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसी के साथ शहर के मुख्य चौराहों एवं रास्तों
पर सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत लोकनृत्य, संगीत, रंगोली आदि का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
शाम 4 बजे से पुलिस लाईन में
मुख्य कार्यक्रम
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने
बताया कि गौरव दिवस के द्वितीय दिवस 15 नवंबर की शाम 4 बजे से पुलिस लाईन ग्राउंड मंडला में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जनजातीय
मेले का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में अलग-अलग विभागों के स्टॉल्स लगेंगे। साथ ही
जनजातीय संस्कृति का परिचय देते आयोजन भी होंगे। मुख्य कार्यक्रम में मंडला जिले
के विख्यात कलाकारों के साथ-साथ अन्य राज्यों के प्रतिष्ठित कलाकार भी शामिल
होंगे। लेजर शो 15 नवंबर की शाम का मुख्य आकर्षण होगा। लेजर
शो के माध्यम से माँ नर्मदा की यात्रा, जिले का इतिहास
तथा जिले की पहचान वन्यजीवों के बारे में बताया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम में मंडला
जिले को गौरवान्वित करने वाले अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियों को आमंत्रित कर
सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन को उत्सव के रूप में मनाने की अपील
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने
’गौरव दिवस’ के आयोजन के संबंध में
डाईट मंडला में आयोजित बैठक में कहा कि सभी जिलेवासी 14 एवं 15 नवंबर के आयोजन को एक उत्सव के रूप में मनाएं तथा सक्रिय रूप से सहभागी भी
बनें। प्रत्येक व्यक्ति 2 दिवस के आयोजन के दौरान
होने वाली गतिविधियों में जरूर भाग लें। उन्होंने मुख्यालयवासियों से अपील की है
कि दिवाली के दौरान होने वाली घरों की साज-सज्जा एवं लाईटिंग आदि को गौरव दिवस के
आयोजन के दौरान भी सुनिश्चित करें।
’गौरव दिवस लोगो’ को अपनी व्हाट्सऐप डीपी बनाएं
गौरव दिवस के आयोजन के
लिए जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ’लोगो’ एवं ग्राफिक्स (फ्लैक्स) का अनावरण किया गया। ’लोगो’ में मंडला जिले की पहचान रामनगर किला, माँ नर्मदा तथा
वन्यजीव हैं। गौरव दिवस का स्लोगन ’हमर मंडला’ समस्त जिलेवासियों को इस आयोजन से जुड़ने का आव्हान करता है। कलेक्टर हर्षिका
सिंह ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं
स्थानीयजनों से आग्रह किया है कि गौरव दिवस ’लोगो’ को गौरव दिवस आयोजन तक अपने व्हाट्सऐप की डीपी बनाएं। साथ ही अपने परिजनों, मित्रों को फेसबुक सहित अन्य सोशलमीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगाकर व्यक्तिगत
स्तर पर भी इस आयोजन के प्रचार-प्रसार में सहयोग करें।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment