BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डाक विभाग ने शुरू किया ‘हर-घर बचत खाता’ अभियान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, November 17, 2022

डाक विभाग ने शुरू किया ‘हर-घर बचत खाता’ अभियान

 



 

मण्डला 17 नवम्बर 2022

                अधीक्षक डाकघर से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरती ब्याज दरों के साथ अनिश्चित बाजार में डाक विभाग विभिन्न बचत योजनाओं के माध्यम से एक सप्रंभु गारंटी द्वारा समर्थित प्रतिस्पर्धी और आकर्षक निवेश अवसर प्रदान करता है। भारत सरकार द्वारा डाक विभाग के माध्यम से आम नागरिकों में बचत की भावना को सजृन करने के लिए विभिन्न बचत योजनाएं चलाई जा रही है, जो उच्च ब्याज दर के साथ-साथ टैक्स लाभ प्रदान करती है।

                मण्डला डाक संभाग के अधीक्षक, डाकघर जे.के. कावडे ने बताया कि डाक विभाग अपने ग्राहकों को हर दिन नई सुविधाएं देने को लेकर हमेशा प्रयासरत रहा है। वर्तमान में मण्डला संभाग में हर घर बचत खाताअभियान के तहत 0 से 10 वर्ष तक की बालिकाओं के सुकन्या सम्द्वि खाते, बालकों के लिए पीपीएफ खाते, नागरिकों के बचत खाते, आवर्ती खाते, मासिक आय योजना के खाते, सावधी खाते एवं सीनियर सिटीजन, खाते खोले जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त डाकघर में 399 में 10 लाख का दुर्घटना बीमा डाक विभाग और भारत सरकार की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा दुर्घटना बीमा के क्षेत्र में एक अनूठी पहल की गई है जिसके तहत 399 रू में सालाना कीमत पर दुर्घटना बीमा के तहत ग्रुप एक्सीडेंट गार्ड पॉलिसी जारी की जा रही है और साथ में डोर बैंकिग की सुविधा दी जा रही है।

No comments:

Post a Comment