BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सोमवार के उपाय: आज रात अपनाएं ये विशेष उपाय, धन प्राप्ति से लेकर सौभाग्य में वृद्धि तक पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 7, 2022

सोमवार के उपाय: आज रात अपनाएं ये विशेष उपाय, धन प्राप्ति से लेकर सौभाग्य में वृद्धि तक पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं



हिंदू धर्म में भगवान भोलेनाथ को सबसे सरल देवता माना गया है और कहा जाता है कि वह अपने भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं. सोमवार का दिन देवो के देव महादेव को समर्पित है और इस दिन उनका विधि-विधान से पूजन किया जाता है. अगर कोई व्यक्ति किसी प्रकार की मनोकामना से सोमवार की पूजा करता है तो भोलेनाथ उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. इसके ​अलावा सोमवार के दिन किए गए कुछ विशेष भी आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकते हैं. अगर आप धन प्राप्ति और सौभाग्य में वृद्धि का आशीर्वाद पाना चाहते हैं कि भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए रात के समय कुछ विशेष उपाय जरूर अपनांए.
सोमवार को अपनाएं ये उपाययदि आप धन प्राप्ति की कामना रखते हैं और बहुत मेहनत के बाद भी धन लाभ नहीं हो रहा तो सोमवार की रात शिव मंदिर में जाएं. वहां शिवलिंग के पास एक देसी घी का दीपक जलाएं. ऐसा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और धन प्राप्ति के कई नए रास्ते भी खुलते हैं. यह उपाय लगातार 41 सोमवार तक करना चाहिए.
सोमवार की रात को शिव मंदिर में जाएं और वहां जाकर ​दीपक जलाएं. कहते हैं कि अंधेरे में शिवलिंग को प्रकाशित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. इस उपाय को करने से भगवान भोलेनाथ के साथ मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है. जिससे घर में सुख-समृद्धि और धन का आगमन होता है. इतना ही नहीं, यह उपाय आपकी कुंडली में मौजूद सभी प्रकार के ग्रह दोषों को भी दूर करता है.
यदि किसी व्यक्ति को बहुत मेहनत के बाद भी मनचाहा फल प्राप्त नहीं हो रहा तो उसे सोमवार की रात को करीब 11 से 12 बजे के बीच शिवलिंग के समक्ष घी का दीपक जलाना चाहिए. इस उपाय को नियमानुसार करने से धन-दौलत और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है.

No comments:

Post a Comment