BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्थापना दिवस के अवसर पर 34 अमृत सरोवरों का हुआ भूमिपूजन जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में हुए शामिल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 1, 2022

स्थापना दिवस के अवसर पर 34 अमृत सरोवरों का हुआ भूमिपूजन जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में हुए शामिल

 





मंडला 1 नवम्बर 2022

                1 नवम्बर मध्यप्रदेश राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर मंडला जिले के सभी विकासखंडों में अलग-अलग 34 स्थानों पर अमृत सरोवरों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। घुघरी विकासखंड में 6, मंडला में 2, मवई में 5, नारायणगंज में 1, बीजाडांडी में 2, मोहगांव में 5, बिछिया में 11 तथा नैनपुर में 2 अमृत सरोवर निर्माण कार्यों का भूमिपूजन हुआ। पदमी में अमृत सरोवर निर्माण कार्य के भूमिपूजन में विधायक मंडला देवसिंह सैयाम उपस्थित थे। इसी प्रकार जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. संजय कुशराम, उपाध्यक्ष कमलेश तेकाम, विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले तथा विधायक बिछिया नारायण सिंह पट्टा एवं जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी अलग-अलग स्थानों पर उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment