BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन कर रही महिलाओं पर बदमाशों ने किया एसिड अटैक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, October 5, 2022

दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन कर रही महिलाओं पर बदमाशों ने किया एसिड अटैक



रेवांचल टाईम्स,जबलपुर. भीड़ में चल रही महिलाओं पर एसिड अटैक का मामला प्रकाश में आया है, इस हादसे में एक मां और बेटी बुरी तरह से झुलस गए हैं, इस एसिड अटैक का कारण भीड़ में अफरा तफरी मचाकर चेन स्नैचिंग माना जा रहा है, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, इस मामले में करीब आधा दर्जन संदिग्धों को धर दबोचा है।


जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के जबलपुर में नवरात्रि के अंतिम दिन एसिड अटैक का मामला प्रकाश में आया है, बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा करने के लिए जा रही महिलाओं की भीड़ में किसी ने एसिड का स्प्रे कर दिया, जिससे भीड़ में चल रही एक महिला और उनकी बेटी झुलस गई। ये मामला देर रात करीब एक बजे का है, जब किसी ने अचानक किसी ज्वलनशील प्रदार्थ का स्प्रे छिड़क दिया, ऐसे में महिलाओं को तुरंत उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि भीड़ में अफरा तफरी मचाकर लूट य चेन स्नेचिंग के मकसद से इस घटना को अंजाम दिया गया होगा, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच गया और संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया है।


कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अज्ञात आरोपी ने एक युवती के चेहरे पर ज्वलनशील स्प्रे डाल दिया। घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। युवती को तत्काल विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसकी जांच की। आवश्यक दवाई देने के बाद उसे घर रवाना कर दिया गया। कोतवाली पुलिस स्प्रे डालने वाले का पता लगा रही है। घटना के बाद भारी भीड़ कोतवाली थाने के बाहर पहुंच गई। देर रात तक कोतवाली थाने में हंगामा जारी रहा।

No comments:

Post a Comment