BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
फॉरेस्ट विभाग की अनदेखी के चलते जंगल का अस्तित्व संकट मैं, वन विभाग अपने कार्यप्रणाली से झाड़ रहा पल्ला इस कारण नष्ट हो रहे हरे भरे वन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, October 21, 2022

फॉरेस्ट विभाग की अनदेखी के चलते जंगल का अस्तित्व संकट मैं, वन विभाग अपने कार्यप्रणाली से झाड़ रहा पल्ला इस कारण नष्ट हो रहे हरे भरे वन




दैनिक रेवांचल टाइम्स  अंजनिया मंडला - जहां आज शासन  प्रशासन के द्वारा निरंतर वनों को बचाने एवं वन संरक्षण हेतु अनेक प्रयास कर लोगों को जागरूक करने के साथ साथ तरह ,तरह की मुहिम चलाकर लोगों को सचेत किया जा रहा है कि वन है तो हम हैं लेकिन कहां लोग अपने स्वार्थ के पीछे जंगलों को नष्ट करने में जुटे हुए है। ऐसा ही मामला सामने आया है सामान्य जग मंडल रेंज अंजनिया व मोहगांव प्रोजेक्ट का जहां वन अधिकारी एवं कर्मचारी शासन के इस आदेश की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे है जिससे आज हरे भरे जंगल खत्म होने के कगार पर है। बताया जाता है की बारिश समाप्त होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में जलाऊ लकड़ी की मांग बढ़ जाती है जिससे अवैध लकड़ियों की कटाई शुरू हो जाती है एवं उनकी बिक्री भी शुरू हो जाती है। वर्तमान समय में भी जैसे ही बारिश का दौर समाप्त हुआ है वैसे ही अंजनिया तथा आसपास के क्षेत्रों में जमकर अवैध लकड़ियों  की कटाई तथा अवैध बिक्री शुरू हो गई हैं। अब  इधर देखना यह है कि क्या फॉरेस्ट विभाग अपराधियों पर शिकंजा कसे गी या फिर इधर पिछले दिनो की तरह जैसा चल रहा है  वैसा ही चलेगा। इस कारण वन संपदा को गहरा नुकसान पहुंच रहा है परंतु जिम्मेदार वन अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं और अवैध लकड़ी की कटाई करने वालों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे है।  जिससे धीरे-धीरे वन संपदा खत्म होते हुए नजर आ रही है जिसका दुष्परिणाम भविष्य में देखने को मिल सकता हे। और अपराधियों के ऊपर सख्त कार्यवाही नहीं होने के कारण वे धड़ल्ले से जंगलों को निडर होकर काटने में जुटे हुए हैं

No comments:

Post a Comment