BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आशीष हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर एमपी गुप्ता के पुत्र की लाश शहडोल पाली के पास मिली - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 22, 2022

आशीष हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर एमपी गुप्ता के पुत्र की लाश शहडोल पाली के पास मिली



जबलपुर। मदन महल थाना क्षेत्र स्थित आशीष हास्पिटल के संचालक डाक्टर एमपी गुप्ता के पुत्र डाक्टर शिव कांत गुप्ता की लाश उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली थाना अंतर्गत मुदरिया रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे ट्रैक पर पाई गई है। लाश ऊपर से ट्रेन गुजर जाने के कारण कई टुकड़ों में कट गई थी। डॉक्टर शिव कांत गुप्ता गुरुवार को अपने घर से निकले थे, इसके बाद वापस नहीं लौटे। अब शनिवार को उनकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी लगते ही परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। इस मामले में पुलिस का कहना है कि ट्रेन चालक के बयान के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला आत्महत्या का है अथवा डाक्टर शिव कांत गुप्ता की मौत का कोई और कारण है।

जबलपुर अंबिकापुर ट्रेन से हुई घटना -



घटना के बारे में जानकारी देते हुए बिरसिंहपुर पाली थाना पुलिस ने बताया कि डा शिव कांत गुप्ता की मौत जबलपुर अंबिकापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से टकरा जाने के कारण हुई है। जबलपुर अंबिकापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के चालक ने इस मामले में शहडोल में मेमो दिया था। इस मामले की जांच बिरसिंहपुर पुलिस कर रही है। इस मामले में जबलपुर अंबिकापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के चालक का बयान दर्ज किया जाएगा। बिरसिंहपुर पाली पुलिस जब बयान दर्ज कर लेगी तभी पता चलेगा कि असल में घटना कैसे हुई थी। पुलिस का कहना है कि ट्रेन का चालक ही बता सकता है कि डॉक्टर शिव कांत गुप्ता चलती ट्रेन के सामने कूदे थे, पटरियों पर लेटे हुए थे या मृत अवस्था में पहले से वह पड़े हुए थे।

No comments:

Post a Comment