BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आईटीआई में प्लेसमेंट ड्राइव आज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 17, 2022

आईटीआई में प्लेसमेंट ड्राइव आज

 


 

मण्डला 17 अक्टूबर 2022

                प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था ने बताया कि शासकीय आईटीआई मंडला में 18 अक्टूबर 2022, दिन मंगलवार को प्रातः 10 बजे से मारुती सुजुकी कम्पनी मानेसर गुड़गाँव द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट ड्राईव में केवल टर्नर, फिटर, मशीनिष्ट, मशीनिष्ट (ग्राइंडर), टूल एंड डाई, मोटर मैकेनिक व्हीकल, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, ट्रेक्टर मैकेनिक, टेक्नीशियन ऑटोमोटिव मेन्युफेक्चरिंग और पेंटर जनरल ट्रेड के ही आईटीआई उतीर्ण पुरुष प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हो सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए https://www.marutisuzuki.com/corporate/careers/join us/workmen-hiring में Temporary Workmen =>Apply now पर रजिस्ट्रेशन कर सकतें हैं एवं अभ्यर्थी 18 अक्टूबर 2022 को अपने मूल दस्तावेज़ फोटो एवं रिज्यूम के साथ शासकीय आईटीआई मंडला में उपस्थित हो सकते हैं। कंपनी द्वारा प्रारम्भिक चयन किया जायेगा इसमें केवल 18 वर्ष से 26 वर्ष तक के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं। कंपनी में चयनित अभ्यर्थियों को सैलरी 27890 रूपए एवं अन्य सुविधाएं दी जायेंगी। जॉब की अवधि सात माह के लिए होगी, जॉब लोकेशन गुड़गाँव, मानेसर है। अधिक जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई मंडला में संपर्क कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment