BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
किसान मोर्चा जिला महामंत्री शिव सनोडिया ने सीएम को लिखा पत्र - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 8, 2022

किसान मोर्चा जिला महामंत्री शिव सनोडिया ने सीएम को लिखा पत्र


दैनिक रेवांचल टाईम्स सिवनी जबलपुर संभाग के छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, मंडला सहित समस्त जिलों में, अतिवृष्टि की वजह से हुई खरीफ फसलों की नुकसानी का सर्वेक्षण करवाने एवं आरबीसी 6/4 के प्रावधानों के अंतर्गत मुआवजा दिलवाने शिव सनोडिया ने मुख्य मंत्री के नाम पत्र लिखा है।

   

शिव सनोडिया ने बताया की जबलपुर संभाग के समस्त प्रशासनिक जिलों में विगत जुलाई एवं अगस्त माह में सामान्य से काफी अधिक बारिश हुई थी।इसी वजह से इन जिलों में बहुतायत में लगाई जाने वाली मक्का, तुवर, कपास, साग सब्जी ज्वार आदि सभी फसलें नष्टप्राय हो चुकी हैं। लगभग 25 % से 95 % तक फसलों के उत्पादन में गिरावट आ चुकी है। तथा आने वाले दिनों में यह नुकसान और भी बढ़कर नजर आने लगेगी। 

   

इस संबंध में विगत माह घोषणा की गई थी, कि किसान बंधुओं की फसल नुकसानी का सर्वेक्षण करवाकर , उन्हें आरबीसी 6_4 के प्रावधानों के अंतर्गत उचित राहत प्रदान की जाएगी।" तथा इसी क्रम में नदी नालों के किनारे के बाढ़ पीड़ित किसानों नागरिकों को सर्वे उपरांत मुआवजा भी दिलवा दिया गया है। 

  

परंतु शायद पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव, लगातार अनवरत वर्षा, अन्य शासकीय कार्यक्रमों की व्यस्तता, आदि की वजह से अभी तक अधिकांश जिलों की तहसीलों में किसान के खेत में लगी फसलों का, अतिवृष्टि की वजह से हुई व्यापक नुकसानी का, सर्वेक्षण कार्य अभी तक भी प्रारंभ नहीं किया गया है, तहसीलों मे पहुंच रहे किसानों को यह बताया जा रहा है, की हमें शासन से लिखित में आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। अतः पीड़ित किसानों में घोर निराशा घर कर रही है और असंतोष व्याप्त हो रहा है।

   आगामी सप्ताह से फसल कटाई शुरू होने जा रही है। इस वजह से अभी भी किसान भाई, हमारे भाजपा एवं मोर्चा के प्रतिनिधियों की ओर आशा से देख रहे हैं, अतः तत्काल ही इस विषय पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए, यथा शीघ्र सभी जिलों की समस्त तहसीलों में प्रभावित किसानों की, फसलों के सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ कराया जाए।

No comments:

Post a Comment