BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सावधान! अगर आप भी सोते वक्त यूज करते हैं एक से ज्यादा तकिये तो हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं! - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 1, 2022

सावधान! अगर आप भी सोते वक्त यूज करते हैं एक से ज्यादा तकिये तो हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं!



कहते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए अच्छी और पर्याप्त नींद लेना जरूरी होता है। अच्छी नींद के लिए लोग आरामदायक बिस्तर और मुलायम तकिये का इस्तेमाल करते हैं। कई लोगों को तो बिना तकिये के नींद ही नहीं आती। वहीं कुछ लोग तो ऐसे हैं, जो एक से ज्यादा तकिये लगाकर सोते हैं। कई लोग मोटे तकिये का इस्तेमाल करते हैं। इन लोगों को एक से ज्यादा तकिये लगाने पर अच्छी नींद आती है। लेकिन इनकी यह आदत ही इनके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती है। एक ज्यादा तकिये लगाकर सोन से या मोटा तकिया लगाने से स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। मोटा तकिया लगाने से न केवल आपके गर्दन पर असर पड़ता है ब्लकि यह आपकी खूबसूरती पर भी असर डालता है। जानते हैं एक से ज्यादा तकिया या ऊंचा तकिया लगाकर सोने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

गर्दन में समस्या
अगर आप भी सोते वक्त बहुत ऊंचा या फिर सख्त तकिया का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी गर्दन में समस्या हो सकती है। इससे कंधों और गर्दन की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। जिसकी वजह से गर्दन में दर्द और अकड़न की समस्या हो सकती हैं। इसके साथ ही सिर के पिछले हिस्से, पीठ और गर्दन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

बिगड़ जाएगी खूबसूरती
रिपोर्ट्स के अनुसार एक से ज्यादा तकिये लगाने से या ऊंचा तकिया लगाने से आपकी खूबसूरती पर भी असर पड़ सकता है। ज्यादा ऊंचा तकिया लगाने से उस पर गंदगी, धूल, तेल और डैंड्रफ जमा होने लगता है। इसलिए जब लोग ऐसे तकियों पर सोते हैं तो हमारे चेहरे और तकिए के बीच रगड़ होती है। जिससे, त्वचा से जुड़ी समस्याएं जैसे पिंपल्स, चेहरे पर झुर्रियां आदि होने लगती है।




स्पाइन को हो सकता है नुकसान
ऊंचा तकिया लगाकर सोने से रीढ़ की हड्डी से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं, क्योंकि सोते समय अधिक तकिए का इस्तेमाल करने से शरीर का पॉस्चर बिगड़ जाता है जिससे रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंच सकती है। साथ ही कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

No comments:

Post a Comment