दैनिक रेवांचल टाइम्स - अजनियां ग्राम पंचायत अंजनिया के दर्शन यादव, विमलाबाई,हरिओ बाई,संतोषी बाई केसर बाई ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ग्राम पंचायत के मेट की शिकायत कलेक्टर से की है और मजदूरी दिलाए जाने की मांग की है।मजदूरों द्वारा कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया गया है कि वर्ष 2020 में उनसे ग्राम पंचायत के मेट द्वारा काम करा लिया गया परंतु उनके खाते में मजदूरी भुगतान नहीं किया गया। वहीं मजदूरों ने आरोप लगाया है कि मेट द्वारा अपने रिश्तेदारों के खाते में मजदूरी का भुगतान किया गया है तथा ऐसे लोगों को मजदूरी भुगतान किया गया है जिन्होंने ग्राम पंचायत के निर्माण कार्य में काम ही नहीं किया है। मजदूरों द्वारा बताया गया है कि जब उनके द्वारा अपने मजदूरी भुगतान की मांग की जाती है तो मेट यह कह देता है कि यदि इस बारे में शिकायत करोगे तो ग्राम पंचायत अंजनिया में होने वाले निर्माण कार्यों में उनसे मजदूरी नहीं कराई जाएगी और न ही उन्हें मजदूरी का भुगतान किया जाएगा।मजदूरों ने उन्हें उनकी बकाया मजदूरी दिलाए जाने की मांग की है।वहीं ग्राम के आशाराम पटेल ने बताया कि उनके द्वारा पूर्व में ग्राम पंचायत अंजनिया में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत कराए गये कामों में फर्जी हाजिरी डालकर मजदूरों को भुगतान किए जाने का मामला उठाया गया था परंतु सरपंच ने ग्राम सभा में कह दिया था कि मेट की कोई गलती नहीं है।आशाराम पटैल नें दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
दै



No comments:
Post a Comment