BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अवैध शराब के विरूद्ध 2 व्यक्तियों पर न्यायालयीन मामला दर्ज 14 नग विदेशी एवं 78 नग मदिरा जब्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 18, 2022

अवैध शराब के विरूद्ध 2 व्यक्तियों पर न्यायालयीन मामला दर्ज 14 नग विदेशी एवं 78 नग मदिरा जब्त

मण्डला 18 अक्टूबर 2022



                जिले में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत 18 अक्टूबर 2022 को नैनपुर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र गोकुलथाना, लालबर्रा, धनौरा, पीपरडाही एवं केरेगांव में संदिग्ध होटल, ढाबों एवं मकानों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 2 व्यक्तियों के कब्जे से विभिन्न ब्रांडों के 14 नग विदेशी मदिरा एवं 78 नग देशी मदिरा प्लेन एवं मसाला जब्त किये गये। इस अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क) के अन्तर्गत न्यायालयीन मामला दर्ज किया गया है। कार्यवाही के चलते 45 लीटर हाथ से निर्मित महुआ शराब जब्त की गई। साथ ही महुआ शराब बनाने में प्रयुक्त किये जाने वाले लगभग 250 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर सेम्पल लेकर मौके पर नष्ट किया गया। इस अपराध के लिये मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (च) के अन्तर्गत 02 मामला दर्ज किया गया है। इस कार्यवाही में आबकारी विभाग के मैदानी अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी नजर रखते हुए अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम हेतु निरंतर गश्त एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment