BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुख्यमंत्री चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 1 लाख 91 हजार 755 किसानों के खाते में अंतरित की 202 करोड़ रुपये से अधिक की राशि। - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 3, 2022

मुख्यमंत्री चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 1 लाख 91 हजार 755 किसानों के खाते में अंतरित की 202 करोड़ रुपये से अधिक की राशि।



जिलें के 155 किसान हुए लाभांवित


दैनिक रेवांचल टाईम्स  सिवनी –मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार 3 अक्टूबर को बाढ़ एवं अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई फसल से प्रभावित प्रदेश के 191755 किसानों को सिंगल क्लिक के माध्यम से 202.64 करोड़ रुपये की राहत राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलें के लाभान्वित किसानों से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश शासन संकट के समय मे सदैव कृषको के साथ हैं।

इस वर्ष अतिवृष्टि के कारण प्रदेश के 19 जिलों में हुई फसल नुकसानी पर त्वरित एवं पारदर्शी सर्वे कर प्रभावित किसानों को आज लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा हैं। इस अवसर में मुख्यमंत्री चौहान के उद्बोधन को जिलें के किसान हितग्राहियों ने एनआईसी के साथ ही अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रसारण के माध्यम से देखा एवं सुना।


कार्यक्रम के माध्यम से जिलें के कुल 155 कृषक भी लाभान्वित हुए, इन्हें कुल 14.44 लाख रुपये की राहत राशि वितरित की गई। एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने लाभान्वित किसानों प्रतीकात्मक स्वरूप चेक वितरित किये।

No comments:

Post a Comment