BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
LPG Cylinder Price | आज से LPG सिलेंडर ₹100 सस्ता, दिल्ली से मुंबई तक जारी हुए नए रेट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 1, 2022

LPG Cylinder Price | आज से LPG सिलेंडर ₹100 सस्ता, दिल्ली से मुंबई तक जारी हुए नए रेट

 


एलपीजी सिलेंडर आज से 100 रुपये तक सस्ता हो गया है। इस महीने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ते हुए थे। इंडियन ऑयल द्वारा आज यानी 1 सितंबर को एलपीजी के नए रेट  जारी किए गए हैं, जिसके मुताबिक इंडेन का सिलेंडर दिल्ली में 91.50 रुपये, कोलकाता में 100 रुपये, मुंबई में 92.50 रुपये और चेन्नई में 96 रुपये सस्ता मिलेगा। यह कटौती दिल्ली से पटना, जयपुर से दिसपुर, लद्दाख से कन्याकुमारी तक हुई है।

बता दें यह बदलाव केवल कामर्शियल सिलेंडर पर हुआ है। जबकि, 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 6 जुलाई के रेट पर ही मिल रहा है। बता दें 6 जुलाई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

 14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट रुपये में (राउंड फिगर में)

  •     लेह     1299
  • आईजोल      1205
  • श्रीनगर      1169
  • पटना      1142.5
  • कन्या कुमारी     1137
  • अंडमान       1129
  • रांची      1110.5
  • शिमला       1097.5
  • डिब्रूगढ़       1095
  • लखनऊ       1090.5
  • उदयपुर       1084.5
  • इंदौर        1081
  • कोलकाता      1079
  • देहरादून      1072
  • चेन्नई     1068.5
  • आगरा        1065.5
  • चंडीगढ़       1062.5
  • विशाखापट्टनम        1061
  • अहमदाबाद       1060
  • भोपाल       1058.5
  • जयपुर      1056.5
  • बेंगलुरू       1055.5
  • दिल्ली        1053
  • मुंबई      1052.5

No comments:

Post a Comment