दैनिक रेवांचल टाइम्स - आज दिनांक 5 /9 /2022 को ग्राम पाठा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें विद्युत परमाणु परियोजना चुटका मैं ग्राम पाठा को सम्मिलित करने 10 सदस्य समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया जिसमें
अध्यक्ष श्री डूमारी लाल उद्दे
उपाध्यक्ष ठूनु शिंग उद्दे
कोषाध्यक्ष हनु लाल परते
सचिव सुभाष कुमार बर्मन
सहायक सचिव सुशील कुमार साहू , सदस्य फागु लाल निम्मा बाई ज्ञान बाई सेवकाली बाई विष्णु उर्वेति राधाबाई!
समिति द्वारा मांग रखी गई ग्राम पाटा चुटका ग्राम से आधा किलोमीटर की दूरी पर होने के कारण परियोजना का बुरा प्रभाव हमारे सभी संसाधनों पर पड़ेगा परियोजना होने पर हमारे सभी संसाधन खत्म हो जाएंगे हमारी ग्राम पंचायत के चुटका एवं टाटी घाट पोषक ग्राम हैं दोनों गांव का विस्थापन होने पर हमारी ग्राम पंचायत खत्म हो जाएगी हमारे ग्राम पर सैकड़ों बरसों से लग रही हाट बाजार भी खत्म हो जाएगी हमारे जल जंगल जमीन भी परियोजना में अधिग्रहण किया जा रहा है जिससे ग्राम के लोगों का जीवन यापन करना दूभर हो जाएगा गांव के व्यापारियों का व्यापार भी खत्म हो जाएगा सभी लोग बेरोजगार हो जाएंगे रोजगार के साधन समाप्त हो जाएंगे आधी से ज्यादा आबादी मत्स्य खेडकर के जीवन चलाती है परियोजना होने पर जो बेरोजगार हो जाएगी वन अधिकार के पट्टे शासन द्वारा आदिवासियों को दिए गए हैं उस भूमि पर एवं कृषि भूमि का भी परियोजना में अधिग्रहण किया जा रहा है हमारे ग्राम के किनारे तक के सभी संसाधन अधिग्रहण किया जा रहे हैं ऐसी स्थिति में परमाणु विद्युत परियोजना का हमारे ग्राम में बहुत बुरा असर पड़ेगा इसलिए हम समस्त ग्रामवासी ग्राम पाठा मांग करते हैं कि हमारे ग्राम पाठा को भी परियोजना में सम्मिलित कर सर्वे कराकर शासन की विस्थापन नीति के अनुसार ग्राम को लाभ देकर विस्थापन किया जाए
.jpeg)

No comments:
Post a Comment