रेवांचल टाईम्स:वैसे तो महिलाओं को रंग-बिरंगी चूड़ियां पहनना बेहद पसंद होता है लेकिन कई बार ना चाहते हुए भी उन्हें अपने हाथों को खाली रखना पड़ता है. आज हम आपको चूड़ियां पहनने से होने वाले कुछ फायदे बताने जा रहे हैं जिन्हें आप आज तक नहीं जानते होंगे. वैसे भी हिन्दू धर्म में शादी के बाद चूड़ी पहनना काफी जरूरी माना जाता है. हालांकि पुराने जमाने से ही चूड़ियां पहनने का चलन चला आ रहा है और हर आयु वर्ग की महिलाएं चूड़ियां पहनती थीं. पहले के समय में चूड़ियां क्य़ों पहनी जाती थी, इसके पीछे भी कई महत्वपूर्ण कारण बताए गए है.
बता दें कि वैसे तो शादीशुदा महिलाओं के चूड़ियां पहनने से उनके खूबसूरती की शोभा बढ़ जाती है. इसके साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टि से चूड़ियां पहनने सेहत के लिए लाभकारी भी माना गया है. चलिए जानते हैं चूड़ी पहनने से सेहत को क्या फायदा होता है.
ये होते हैं चूड़ियां पहनने से फायदे
चूड़ियां पहनने से हाथों में घर्षण होता है, जिसके कारण हाथों का रक्त संचार बढ़ता है. वैज्ञानिकों के अनुसार, चूड़ियों द्वारा होने वाला घर्षण शरीर में ऊर्जा बनाए रखता है. इसकी वजह से थकान मिटने में सहायक होती है.
हाथों चूड़ियां या कंगन पहनने से सांसों की समस्या और दिल की बीमारी भी दूर होती है. इसके साथ ही चूड़ियां पहनने से मानसिक संतुलन सही रहता है. इसलिए महिलाएं अपने ज्यादातर काम को निष्ठा भाव से करती हैं.
चूड़ी पहनते समय इन बातों का रखें ख्याल
चूड़ी पहनने के दौरान हमेशा ध्यान दें कि आपकी चूड़ियों में दरार तो नहीं पड़ी. अगर ऐसा है तो इसे गलती से भी ना पहने. टूटी या दरारों वाली चूड़ियां पहनना अशुभ माना जाता है. इससे घरों में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.

No comments:
Post a Comment