रेवांचल टाईम्स - मंडला के थाना टिकरिया के अंतर्गत ग्राम सिंघनपुरी से युवक नदी में नहाने में बह गया जिसकी तलाश की गई पर नही मिलने पर परिजनों ने थाने में शिकायत की।
संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 4/09/2022 को सूचना कर्ता धन्नालाल परते निवासी सिंघनपुरी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके चाचा का लड़का जुगराज परते पिता धनीराम परते उम्र 21 वर्ष निवासी सिंघनपुरी का बालई नदी में नहाने के दौरान पानी में बह गया है सूचना पर गुम इंसान कायम कर गुमशुदा की तलाश की गई काफी तलाश के पश्चात गुमशुदा जुगराज परते का शव ग्राम शंकर गंज स्थित बालई नदी में बरामद हुआ जिस पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। गुमशुदा की तलाश में उप निरीक्षक संजीव उइके, प्रधान आरक्षक 112 दीनदयाल गोठरिया, नायक 60 राम किशोरी दुबे एवं सैनिक 72 पुष्प सिंह पटेल का योगदान रहा।
अगर आप है खाने खिलाने के शौक़ीन तो पढ़ें

No comments:
Post a Comment