BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गौराछापर पंचायत में बना दो मंजिला ग़ायब हुआ तालाब नही मिल रहा हैं। ग्रामवासियों से सरपंच ने आवेदन लेने से किया इंकार...जिम्मेदार उपयंत्री और सचिव... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, September 20, 2022

गौराछापर पंचायत में बना दो मंजिला ग़ायब हुआ तालाब नही मिल रहा हैं। ग्रामवासियों से सरपंच ने आवेदन लेने से किया इंकार...जिम्मेदार उपयंत्री और सचिव...


रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले की जनपद नैनपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गोराछापर में शासकीय राशि मे किये गए गबन और भ्रष्टाचार की परत दर परत खुलते जा रही है जिसको लेकर बुलाई थी ग्रामसभा मगर ग्रामीणों के आने पहले  अधिकारी हुये नदारद ग्राम पंचायत गौराछापर का मामला ठंडा होने का नाम नही ले रहा हैं। वही सरपंच की मनमानी कम नही हो रही हैं। जिसके कारण ग्रामवासियों में रोष बढ़ाता ही जा रहा हैं। मगर जनपद पंचायत के अधिकारी भी मामले को जानकारी होने बाद भी निराकरण नही करा पा रहें है। वही गोपनीय जानकारी के अनुसार दो मंजिला तालाब को प्रधानमंत्री अवार्ड के लिये भी नाम प्रस्तवित किया गया हैं। वही res के प्रमुख दीपक आर्मो ने अमृत सरोवर तालाब योजना में जमकर गोलमाल किया हैं। वही कुछ दिन पहले भी ग्राम जुनवानी में सड़क निर्माण के समय भी की गई शिकायत में बिना जाँच किये ही ठेकेदार को भुगतान कर दिया है। वही अधिकारियों की मिली भगत से जनपद पंचायत में निर्माण कार्य मे बड़े बड़े घोटाले दिया जा रहा हैं। और शिकायत होने पर जिले के अधिकारी बिना जाँच कर बंद कर देने से आये दिन नये मामले निकल कर आ रहें हैं।



ग्राम पंचायत गौराछापर में मामले मे आया नया मोड़


ग्राम पंचायत गौराछापर में 20 तारीख को आम सभा काबुलाई गई थी जिसके के लिये मुनादी भी की गई थी। समस्त ग्रामवासी पंचायत भवन अपनी अपनी समस्याओं को लेकर पंचायत पहुंचे तो ग्राम पंचायत गोराछापर का गेट मे 1 पर्ची टांगी गई थी। जिसमें लिखा था।आज का शिविर है। लेकिन ग्राम पंचायत जामगांव लगा है।जब ग्राम वासियों ने कहा सरपंच से शिविर अगर जामगांव में है। वही मुनादी आमसभा का क्यों फेरबदल किया गया हैं। वही सरपंच भागीरथी गोंड से पूछा गया कि मुनादी होने के बाद भी ग्राम सभा क्यों नही हो रही हैं। सरपंच ने कहा की जिसको समस्या है जामगांव पंचायत चले जाएं।मगर ग्रामवासियों ने सरपंच से एक ही जगह पर 2 तालाबों के निर्माण की जानकारी एवं संपूर्ण दस्तावेज मांग की गई तो वही सरपंच भगरथी गोंड़ ने मेरे पास कोई जानकारी नही हैं। ना ही में आपका आवेदन भी नहीं ले सकती हूँ । जो भी आवेदन देना सचिव को दो। वही ग्रामवासियों ने  सरपंच को आवेदन लेने का निवेदन किया मगर सरपंच के इस बुरे बर्ताव से ग्रामीणों में रोष बढ़ गया हैं। और मामला बढ़ता ही नजर आ रहा हैं।

No comments:

Post a Comment