रेवांचल टाईम्स - देश के जाने माने हास्य कवि सुरेश मिश्र की दो कविताओं को महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड पुणे द्वारा अपने पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। एक कविता 'नदी की पुकार' महाराष्ट्र में कक्षा नौवीं की लोकवाणी में पढ़ाया जा रहा है और दूसरी कविता कक्षा छठवीं में बांग्ला बालभारती में पढ़ाया जा रहा है। सुरेश मिश्र हास्य कवि होते हुए भी एक संवेदनशील कवि भी हैं। अब तक उनकी चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।अभी हाल ही में उनकी चौथी पुस्तक 'प्रदूषण है खरदूषण' प्रकाशित हुई है जिसमें सभी कविताएं केवल पर्यावरण पर ही हैं। वह सब टीवी, डीडी नेशनल चैनल, मेट्रो मुंबई, एस एन चैनल, दंगल चैनल,लाइव इंडिया, न्यूज़ इंडिया, सह्याद्रि चैनल,केअर वर्ल्ड, जयपुर दूरदर्शन जैसे दर्जनों टीवी चैनलों पर अपने काव्य पाठ से लोगों को हंसा चुके हैं। विविध भारती और आल इंडिया रेडियो पर पचासों बार कविता पाठ किए हैं। उन्हें महापौर आदर्श शिक्षक पुरस्कार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार, पं. वंशनारायण मिश्र आदर्श शिक्षक सम्मान,शिक्षक रत्न पुरस्कार, गुरु द्रोणाचार्य पुरस्कार, महाकवि तुलसीदास सम्मान, सरस्वती शिखर सम्मान, हास्य रत्न पुरस्कार, विशिष्ट पत्रकारिता सम्मान, समाज रत्न सम्मान,कवि भूषण सम्मान जैसे दो दर्जन से अधिक पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। एमपीएस कस्तूरबा क्रास रोड हिंदी शाला बोरीवली के मुख्याध्यापक सुरेश मिश्र की दो कविताएं पाठ्यक्रम में शामिल होने पर उद्योगपति कन्हैया लाल सराफ, डॉक्टर एन.एन.पांडेय, डाक्टर राधेश्याम तिवारी, डाक्टर हृदय नारायण मिश्र, समाजसेवी डाक्टर किशोर सिंह, पं.दयाशंकर त्रिपाठी, समाजसेवी चित्रसेन सिंह, उपशिक्षणाधिकारी श्रीमती संगीता तेरे, अधीक्षक अशोक मिश्र, मो.निसार खान,प्रशासनाधिकारी श्रीमती शोभा वडियार, श्रीमती दीपिका पाटिल, विभाग निरीक्षिका श्रीमती सुनंदा मिरजकर, श्रीमती कल्पना उंबरे, पत्रकार शिवपूजन पांडेय सहित कई संस्थाओं,समाज सेवियों, पत्रकारों और साहित्यकारों ने बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं।
Saturday, September 3, 2022
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
कवि सुरेश मिश्र की दो कविताएं महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड में किया शामिल...
कवि सुरेश मिश्र की दो कविताएं महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड में किया शामिल...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

.jpeg)

No comments:
Post a Comment