रेवांचल टाईम्स - जिले के सरकारी स्कूलों में बच्चों के निस्तार के लिए बने शौचालय बनाने के बाद उनमे केवल ताले ही नजर आ रहे थे पर अब जल्द ही लगे ताले खुलेंगे।
वही जबलपुर संभाग आयुक्त बी. चंद्रशेखर ने प्रति बुधवार को आयोजित होने वाली नियमित समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विद्यालयों में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति की जिलेवार समीक्षा की। श्री चंद्रशेखर ने शौचालय विहीन विद्यालयों की आंकड़ेवार समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर्स से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय स्कूलों के शौचालय उपयोग करने की स्थिति में हो। शासकीय स्कूलों के शौचालय अनुपयोगी न रहे। शासकीय स्कूलों के शौचालय बंद पाए जाने की स्थिति में संबंधित विद्यालय के प्राचार्य की जिम्मेदारी तय होगी, ऐसे प्राचार्यों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। कमिश्नर बी. चंद्रशेखर ने कहा कि जिलाधिकारी मैदानी भ्रमण के दौरान स्कूलों का भी निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति, शाला भवनों की स्थिति एवं शौचालय के बारे में रिपोर्ट देंगे। जिलाधिकारी सतत रूप से मैदानी भ्रमण के दौरान स्कूलों का निरीक्षण जारी रखेंगे।


No comments:
Post a Comment