BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, पढ़ें यह पौराणिक कथा और आरती - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 28, 2022

तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, पढ़ें यह पौराणिक कथा और आरती



रेवांचल टाइम्स:हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है और इस दौरान भक्तजन मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए 9 दिनों तक व्रत-उपवास करते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार आज यानि 28 सितंबर को नवरात्रि का तीसरा है और यह दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है. इस दिन मां चंद्रघंटा विधि-विधान के साथ पूजन किया जाता है. साथ ही इससे जुड़ी पौराणि कथा, आरती और मंत्र भी जरूर पढ़ने चाहिए.
मां चंद्रघंटा की पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के अनुसार प्राचीन काल में देवताओं और असुरों के बीच काफी लंबे समय तक युद्ध हुआ. उस दौरान असरों का राजा महिषासुर था और देवताओं के स्वामी इंद्र थे. युद्ध में असुरों की जीत हुई और महिषासुर ने देवतालोक पर विजय प्राप्त कर इंद्र का सिंहासन हासिल कर दिया. महिषासुन ने इंद्र, सूर्य, चंद्र और वायु समेत सभी देवताओं से उनके अधिकार भी छीन लिए. देवता परेशान होकर धरती लोक पर आ गए.

देवताओं ने ब्रह्मा, विष्णु और महेश से अपना दुख कहा तो वे काफी क्रोधित हुए. तीनों देवों के क्रोध के कारण उनके मुख से ऊर्जा उत्पन्न हुई और देवताओं के शरीर की ऊर्जा से मिल गई. दसों दिशाओं में व्याप्त होने के बाद इस ऊर्जा से मां भगवती के चंद्राघंटा स्वरूप की अवतरण हुआ. भगवान विष्णु ने उन्हें अपना त्रिशूल भेट किया. इसी त्रिशुल मां चंद्रघंटा ने युद्ध में महिषासुर का वध किया.
मां चंद्रघंटा के मंत्र

ऐं श्रीं शक्तयै नम:।
ओम देवी चन्द्रघण्टायै नमः॥
आह्लादकरिनी चन्द्रभूषणा हस्ते पद्मधारिणी।
घण्टा शूल हलानी देवी दुष्ट भाव विनाशिनी।।
“या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमो नमः।”
पिंडजप्रवरारूढा, चंडकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं, चंद्रघंटेति विश्रुता।।
मां चंद्रघंटा की आरती

जय माँ चन्द्रघंटा सुख धाम।
पूर्ण कीजो मेरे काम॥

चन्द्र समाज तू शीतल दाती।
चन्द्र तेज किरणों में समाती॥

क्रोध को शांत बनाने वाली।
मीठे बोल सिखाने वाली॥

मन की मालक मन भाती हो।
चंद्रघंटा तुम वर दाती हो॥

सुन्दर भाव को लाने वाली।
हर संकट में बचाने वाली॥

हर बुधवार को तुझे ध्याये।
श्रद्दा सहित तो विनय सुनाए॥

मूर्ति चन्द्र आकार बनाए।
शीश झुका कहे मन की बाता॥

पूर्ण आस करो जगत दाता।
कांचीपुर स्थान तुम्हारा॥

कर्नाटिका में मान तुम्हारा।
नाम तेरा रटू महारानी॥

भक्त की रक्षा करो भवानी।



No comments:

Post a Comment