मुख्य सचिव ने वीसी में दिए
निर्देश
मण्डला 9 सितम्बर 2022
मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन श्री इकबाल सिंह बैस ने वीडियो
कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी कलेक्टर एवं कमिश्नर की बैठक ली। बैठक में
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत हितग्राही मूलक योजनाओं को
चिन्हित कर पात्र हितग्राहियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दें। उन्होंने कहा कि
हितग्राहियों का योजनाओं के लाभ के लिए परीक्षण करें, साथ ही यह भी परीक्षण करें की एक व्यक्ति शासन की कितनी अधिक से अधिक
कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकता है। ऐसे व्यक्ति को सकारात्मक रूप से लाभ
दें। श्री बैस ने कहा कि यह कार्य मिशन मोड पर करें तथा आवश्यक लाभों की जानकारी
को ऑनलाईन पोर्टल पर भी अंकित करें।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment