BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अवैध रेत का परिवहन करते हुए ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी गई, दुसरे मामले में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 1, 2022

अवैध रेत का परिवहन करते हुए ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी गई, दुसरे मामले में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद




दैनिक रेवांचल टाइम्स - अजनियां क्षघटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 30 अगस्त 2022 को इलाका भ्रमण के दौरान पुलिस चौकी अंजनिया थाना बमहनी द्वारा ग्राम नरैनी बरटोला के पास मटियारी नदी की ओर से आ रहे सिल्वर कलर का एक ट्रैक्टर ट्रॉली जिसमें अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा था, पकड़ा गया है, पूछताछ करने पर आरोपी राहुल पटेल पिता श्री रामचंद्र उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम केवलारी टोला को उक्त अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया है जिस पर थाना बमहनी में अपराध क्रमांक 500/2022 धारा 379 आईपीसी, 4/21 खनिज अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किया गया है। 

दुसरे मामले में फरियादी अरुण हरदा निवासी ग्राम गंगोरा कि मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 51 एमई 6405 हीरो पैशन नीले रंग की जो घर के पीछे बाड़ी में खड़ी थी। किसी अज्ञात चोर चोरी करके ले गया की रिपोर्ट पर थाना बम्हनी में अपराध क्रमांक 495/ 2022 धारा 379 आईपीसी कायम कर उक्त मोटरसाइकिल एवं अज्ञात चोर की तलाश करने पर मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर दिनांक 31 अगस्त 2022 को थाना बेलबाग जिला जबलपुर अंतर्गत चोरी गई मोटरसाइकिल को अंजनिया पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। 

          उक्त कार्यवाही एसडीओपी नैनपुर सुश्री आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में निरीक्षक नीलेश दोहरे थाना प्रभारी बमहनी, उप निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत चौकी प्रभारी अंजनिया, Asi राजेश सराठे, प्रधान आरक्षक शिव शंकर राजपूत, hc उत्तम पटेल आरक्षक उत्तम गोठरिया, इसरार खान, कीर्ति नागपुरे, राजेश अहिरवार, सुनील ठाकुर, टेकचंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

No comments:

Post a Comment