रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला ग़बन भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया जनप्रतिनिधि नाम पर खुल कर भ्रष्टाचार किया जा रहा और इन छुटभैया नेता के सामने दुम हिलाते रहते है जिले के जिम्मेदार जिला प्रशासन में बैठे अधिकारी कर्मचारी जिस कारण आज जिले की एक भी ऐसी ग्राम पंचायत नही है जहाँ पर सरकार से प्राप्त राशि पर भ्रष्टाचार ग़बन न किया गया है जिसको जब मौका मिला अपना स्वार्थ सिध्द साधा गया। और रही बात भ्रष्टाचार ग़बन की तो उन ग़रीब जनता का हो रहा है जो इनके ही रिश्ते दार या कहे कि इस जिले में पंच से लेकर सांसद तक एक ही समाज के पर आज शोषण भी अपने अपनो का कर रहे है।
वही जानकारी के अनुसार ग्रामीणों हर घर पानी वाली योजना में भी खुल के भ्रष्टाचार किया जा रहा है पर किसको दोष देगें और ये बात किसको पता नही सब को सब पता है कि पी.एच.ई के अधिकारियों ने जल जीवन मिशन में जमकर कर किया है। भ्रष्टाचार टँकी बनने के बाद भी थम नही रहा हैं। पानी
ग्रामीणों ने किया नैनपुर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजपूत से की शिकायत
ग्राम बीजेगाव में ग्रामीण इलाको में पानी की सुविधा उपलब्ध कराने जल जीवन मिशन योजना का शुभारंभ देश प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में 15 अगस्त 2019 को शुरुआत किया था। जिसके फलस्वरूप करोड़ों रुपए पी.एच.ई विभाग को आवंटित किया गया। टेंडर प्रक्रिया के तहत ठेकेदारो ने टेंडर तो लिया परंतु निर्माण कार्य में जमकर भ्रष्टाचार किया है। जिससे ग्रामीण जन शुद्ध पेयजल के लिए परेशान है। वही करोड़ों की लागत से पानी टंकी का निर्माण किया गया हैं। मगर पी.एच.ई के ठेकेदार उपयंत्री और अधिकारियों द्वारा जमकर निर्माण कार्य मे झोल किया है। बिना मापदंड के पाईप लाईन डाली गई हैं। जिसकी खबर समाचार पत्र में प्रकाशित की गई मगर अधिकारी कार्यवाही के बजय शिकायत कर्तायो को शिकायत बंद कराने में ज्यादा महत्व देती हैं। वही विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीणों की जनता परेशान हो रही हैं।
बीजेगाव की जनता ने की जनपद उपाध्यक्ष से शिकायत
ग्राम बीजेगाव की जनता जब पानी की समस्या को हल नही कर पाये तब ग्रामीणों के द्वारा शिकायत लेकर जनपद उपाध्यक्ष अमरेंद्र राजपूत के पास गत दिनों बड़ी संख्या में बीजेगांव के लोग पहुंचे ओर अपनी गम्भीर समस्या से अवगत कराया। ग्रामीण जनता ने बताया कि गांव मे मात्र 3 हेंडपंप है और पूरे ग्रामीण लोग पानी के लिए परेशान है। जिस पर संज्ञान लेते जनपद उपाध्यक्ष श्री राजपूत ने बीजेगांव पहुंच समस्या को देखा समझा ओर पी.एच.ई मंडला ई से बात कर जल जीवन मिशन योजना को पूर्ण कराने कहा बात कही है।वही बीजेगांव में वर्ष 2020/21 में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन विस्तारीकरण करने करीब 1 करोड की लागत से समबैल व पाइपलाइन बिछाकर हर घर में नल लगाकर पेयजल उपलब्ध कराया जाना था जिसके लिए ठेकेदार द्वारा टंकी व पाइप लाइन का निर्माण किया गया हैं। मगर पानी टंकी भी निर्माण होते ही टंकी लीक हो गई। जोकि भरते ही खाली हो जाती हैं। 2साल बीत जाने के बाद भी करोड़ों रूपये की योजना का शुभारंभ नहीं किया गया है।
जनपद उपाध्यक्ष अमरेंद्र राजपूत को ग्रामीणों ने बताया की पानी की टंकी लीक है जिससे कारण पानी सप्लाई नहीं किया जा रहा है उपाध्यक्ष ने एस.डी.ओ रंगारे से बात की तो बताया गया कि ठेकेदार को नोटिस दिया है ठेकेदार जल्द से जल्द पेयजल टंकी सुधारकर पानी की सप्लाई की जायेगी।

No comments:
Post a Comment