दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला गौ संवर्धन बोर्ड के जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त हुए गौ पुत्र दिलीप चंद्रौल ने नगर पालिका अधिकारी से मुलाकात कर शहर में निराश्रित घूम रहे गाय बैलों को सुरक्षित तरीके से ले जाकर गौशाला में उनकी देखरेख हो इसको लेकर चर्चा की वहीं पर नगर पालिका अधिकारी के द्वारा यह बताया गया कि गौशालाओ मैं गाय बैलों को रखने में आनाकानी की जाती है जल्द ही सभी गौशालाओं में जाकर निराश्रित गाय बैलों को रखने में क्यों आनाकानी कर रहे हैं इसकी जानकारी लेंगे गो पुत्र दिलीप चंद्रौल एवं बहुत जल्द ही शहर में घूम रहे निराश्रित गाय बैलों को नगरपालिका के अमले के साथ गौशाला में शिफ्ट किया जाएगा वहीं पर गो पुत्र दिलीप चंद्रौल ने नगर पालिका अधिकारी को एक बार फिर से मौखिक रूप से निवेदन किया की माहिष्मती गौ सेवा रक्तदान संगठन के माध्यम से आवारा कुत्तों को लेकर जो ज्ञापन दिया गया था उस पर अभी तक किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नगर पालिका के द्वारा नहीं की गई है अगर 10 तारीख तक नगर पालिका इन आवारा कुत्तों पर नियंत्रण हेतु किसी प्रकार का कदम नहीं उठाती है तो 12 तारीख को नगर पालिका में सभी जनमानस एवं संगठन के माध्यम से धरना दिया जाएगा एवं जल्द से जल्द इन आवारा कुत्तों को लेकर नगर पालिका नियंत्रण करें येसा निवेदन किया
आम जनमानस से भी निवेदन है कि अगर नगर पालिका 10 तारीख तक इन आवारा कुत्तों को लेकर अगर कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो आप सभी लोग इस मुहिम में सम्मिलित होकर इस प्रयास को सफल बनवाए समय 12:00 बजे नगर पालिका मंडला में
अगर आप है खाने खिलाने के शौक़ीन तो पढ़ें

No comments:
Post a Comment