हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है. पंचांग के अनुसार आज शुक्रवार है और आज के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन किया जाता है. (Shukrawar ke Totke) कहते हैं कि मां लक्ष्मी जिस जातक पर प्रसन्न हो जाएं उसको कभी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता. अगर आप भी धन से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए (Shukrawar ke din kare ye kam) कुछ उपाय जरूर अपनाएं.यदि आपको धन संबंधी किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है या आपका धन कहीं अटका हुआ है. तो शुक्रवार के दिन काली चींटियों को चीनी खिलाएं. इससे धन की बाधाएं दूर होंगी.
शुक्रवार के दिन स्नान करने के बाद सफेद रंग के वस्त्र धारण करें और मां लक्ष्मी का नमन करें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाकर श्री सुक्त का पाठ करने से भी जीवन में आ रही धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है.
अगर आप पैसे नहीं रुकता तो शुक्रवार के दिन मंदिर में कमल का फूल, मखाना, बताशा, कौड़ी और शंख मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें. माता लक्ष्मी को ये सभी चीजें पसंद हैं.
अगर आप अपने घर में सुख-शांति और वैभव बनाएं रखना चाहते हैं तो अन्न का अपमान न करें. शुक्रवार के दिन गरीबों को अन्न दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेश आपके परिवार पर बनी रहगी.
शुक्रवार के दिन घर की सफाई करने के बाद स्नान आदि करके घर में गंगाजल का छिड़काव करें और शाम के समय घर के बाहर दीया जलाएं. ऐसा करने से सौभाग्य और स्वास्थ्य अच्छा रहता है.

No comments:
Post a Comment