BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मतदान दलों के प्रशिक्षण का कलेक्टर ने लिया जायजा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 11, 2022

मतदान दलों के प्रशिक्षण का कलेक्टर ने लिया जायजा




मण्डला 11 सितम्बर 2022

            नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के अंतर्गत जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदान दलों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 11 सितम्बर दिन रविवार को मतदान दलों के प्रथम प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-2 में दो पालियों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने मतदान दलों के प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण का जायजा लेते हुए मतदान दलों के लिए नियुक्त शासकीय सेवकों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से संबंधित सभी बारीकियों को समझें। निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित नियमों को समझें तथा किसी भी प्रकार की शंका होने पर प्रशिक्षकों से उसका समाधान प्राप्त करें।

 

आदर्श मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

 

            नगरीय निकाय के निर्वाचन की प्रक्रियाओं को समझने एवं मतदान के दौरान अपनाई जाने वाली आवश्यक प्रक्रियाओं के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने आदर्श मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान केन्द्र में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने केन्द्र में ड्यूटीरत कर्मियों से मतदान की आवश्यक प्रक्रिया, दस्तावेजों तथा दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी, एसी ट्राईबल, रंजीत गुप्ता, मास्टर ट्रेनर्स श्री पांडे एवं श्रीवास्तव सहित संबंधित उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment