दैनिक रेवांचल टाईम्स– जिले में आम आदमी पार्टी आप यूथ विंग के द्वारा देश के महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह का 115 वां जन्मदिन मनाया गया। सभी साथियों के द्वारा महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया । इसके बाद आम आदमी पार्टी के सभी साथियों के द्वारा रैली निकालकर नगर पालिका परिषद सिवनी में न.पा. अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से आम आदमी पार्टी यूथ विंग के द्वारा मांग की गई की नेहरू रोड़ स्थित शहीद सरदार भगत सिंह चौराहे पर इनकी प्रतिमा स्थापना का अधूरा पड़ा काम जल्द से जल्द पूरा किया जावे। आप यूथ विंग के द्वारा बताया गया कि नगर के नेहरू रोड़ में महेशचंद्र मालू ज्वेलर्स के सामने महान क्रांतिकारी शहीदे आज़म भगत सिंह जी के नाम पर चौक हैं जहां भगत सिंह की प्रतिमा को स्थापित किया जाना था जिसका काम आज भी अपूर्ण है इसलिए आम आदमी पार्टी यूथ विंग के द्वारा मांग रखी गई की यहां शीघ्र प्रतिमा स्थापित की जाये। आम आदमी पार्टी यूथ विंग कार्यकर्ताओं ने कहा की अगर जल्द ही महान क्रांतिकारी शहीदे आज़म भगत सिंह जी की प्रतिमा स्थापित नहीं की गई तो आम आदमी पार्टी सिवनी में बड़ा आंदोलन करेगी। उक्त आयोजन में आम आदमी पार्टी यूथ विंग के जिलाअध्यक्ष रामगोपाल चौधरी, पूर्व जिलाअध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्त्ता जयदीप सिंह बैस, पूर्व जिला सहसंयोजक महेन्द्र सिंह बघेल, जिला सचिव आनंद मिश्रा, सोशल मीडिया प्रभारी नवेंदु मिश्रा, शिवम चंद्रवंशी , शंभू सनोडिया, ऋषिकिशोर कुमारे, श्याम कश्यप , ज्ञानी यादव, हर्षित नाग आदि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Thursday, September 29, 2022
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
sivni
Top
आम आदमी पार्टी यूथ विंग ने शहीदे आज़म भगत सिंह का जन्मदिन मनाकर सौंपा ज्ञापन
आम आदमी पार्टी यूथ विंग ने शहीदे आज़म भगत सिंह का जन्मदिन मनाकर सौंपा ज्ञापन
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# sivni
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
sivni,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment