निवास में हुए भूमिपूजन एवं
लोकार्पण कार्यक्रम को राज्यमंत्री ने किया सम्बोधित
मण्डला 2 सितम्बर 2022
शुक्रवार 2 सितम्बर को निवास क्षेत्र में अनेक भूमिपूजन एवं लोकार्पण
कार्य संपन्न हुए। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह
कुलस्ते ने निवास क्षेत्र की जनता को विकास कार्यों की सौगात दी। इस अवसर पर
आयोजित कार्यक्रम को राज्यमंत्री ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि निवास क्षेत्र
में विकास के लिए अनेक कार्यों का भूमिपूजन किया गया है। इन कार्यों से निवास
क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने जल जीवन मिशन के बारे में
विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस मिशन से हर घर तक पेयजल पहुंचेगा। उन्होंने
कहा कि बरगी से नर्मदा जल लाकर निवास क्षेत्र की जल संबंधी समस्या के स्थाई समाधान
के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले
ने भी उपस्थितजनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि निवास क्षेत्र के विकास को
गति देने के लिए हम सभी के सम्मिलित प्रयासों की आवश्यकता है। डॉ. मर्सकोले ने
बताया कि निवास के लिए एक एंबुलेंस की व्यवस्था जल्द ही की जा रही है। कार्यक्रम
में निवास नगर परिषद अध्यक्ष चैन सिंह वरकड़े सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्षदगण,
संबंधित अधिकारी तथा नगरवासी उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment