रेवांचल टाइम्स - मवई 'दिनांक 3 सितंबर 2022 दिवस शनिवार ,मंडला जिले का दूरस्थ जनजाति क्षेत्र मवई में आज ग्राम पंचायत मवई क्षेत्र के जन - समुदाय एवं वार्ड के सदस्यों ने मिलकर आजीविका परियोजना मिशन के समन्वयक राकेश जंघेला एवं अन्य के विरुद्ध ग्राम पंचायत मवई के नवनिर्वाचित सरपंच हीरालाल धुर्वे के पक्ष में लामबंद हो कर विशाल रैली निकाली गई ।
यह भी विदित हो कि कुछ दिन पूर्व ही ग्राम पंचायत मवई के सरपंच हीरालाल धुर्वे के विरोध में भी आजीविका परियोजना मिशन मवई की कार्यकर्ता महिलाओं ने मिलकर विशाल रैली निकाल कर नायब तहसीलदार महो . उप तहसील मवई को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्यवाही की मांग की गई थी |इसी के साथ ही कलेक्टर महो . एवं ए एस पी महो . मंडला को भी ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की गई थी |आज ग्राम पंचायत मवई के सरपंच हीरालाल धुर्वे के पक्ष में भी विशाल जनसमुदाय एकत्रित हो गए और नायब तहसीलदार महो . शीतल चंद्रवंशी उप तहसील मवई को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्यवाही की मांग की गई है ।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment