BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महिलाओं और बालिकाओं संबंधी अ‍पराध पर चेतना जागरुकता अभियान... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, September 30, 2022

महिलाओं और बालिकाओं संबंधी अ‍पराध पर चेतना जागरुकता अभियान...





रेवांचल टाईम्स - मानव दुर्व्यापार और महिलाओं एवं बालिकाओं संबंधी अपराध पर जागरूक करने के लिए आज बेलवेदर इंटरनेशनल स्‍कूल मण्‍डला में चेतना अभियान चलाया गया।

  मंडला पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार चेतना अभियान की शुरुआत की गई।


    पुलिस विभाग एवं नारी शक्ति एक नई पहल संस्था के द्वारा जागरूकता अभियान की मण्डला में शुरुआत की गई जिसमें नारी शक्ति एक नई पहल संस्था मंडला के मेन टीम मेम्बर प्रशांत पटैल द्वारा बताया गया कि पुलिस विभाग एव॰ एनजीओ द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों में चेतना अभियान में सहभागिता दी जा रही है।

चेतना अभियान के तहत आज बेलवेदर इंटरनेशनल स्‍कूल मण्‍डला में चेतना अभियान के तहत कार्यक्रम चलाया गया ।

        नारी शक्ति एक नई पहल संस्था की फ़ाउंडर प्रेसिडेंट सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता एडवोकेट डॉ नूपुर धमीजा ने बताया की चेतना अभियान के तहत बच्चों को गुड टच बैड टच एवं साइबर सिक्योरिटी एवं यातायात संबंधी जानकारी दी गई। 


    जिसमें ऊर्जा महिला सेल प्रभारी खुशबू बिसेन, कांस्‍टेबल दीपिका सनोडिया, शाला के प्रभारी प्राचार्य तन्‍मय मिश्रा कोऑडिनेटर प्रीति एवं श्रीमति अंजलि सेहता ने बच्‍चों को गुड टच, बैड टच एवं महिलाओं को आत्‍मसुरक्षा से संबंधित जानकारी दी।

        बेलवेदर इंटरनेशनल स्‍कूल के सचिव संजय तिवारी ने मानव दुर्व्‍यवहार महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति घटित हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु लोगों को जागरुक कर संवेदनशील बनाने हेतु चेतना अभियान नवरात्रि के नौ दिनों तक चलाया जायेगा, इसकी केन्‍द्र सरकार की प्रशंसा की एवं स्‍कूली छात्र-छात्राओं शिक्षिकाओं को घटित होने वाले अपराधों के प्रति जागरुक होने के लिये आवश्‍यक निर्देश दिये।

       कार्यक्रम में बेलवेदर इंटरनेशनल स्‍कूल का समस्‍त स्‍टाफ थाना मंडला का स्‍टाफ नारी शक्ति एक पहल संस्‍था के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment