मण्डला 3 सितम्बर 2022
राज्य शासन द्वारा चलाई जा रही योजना कारगर साबित हो रही
है। मण्डला जिले के शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में वर्तमान में जिसका
नामकरण कर रानी फूल कुंवर शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मण्डला कर दिया गया है।
इस महाविद्यालय में अति गरीब अनुसूचित जनजाति की छात्राओं के लिए निःशुल्क आवासीय
एकलव्य योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत् महाविद्यालय में अध्ययन करने
वाली छात्राएं कामयाबी की नई इबारत लिख रही हैं।
प्राचार्य पॉलीटेक्निक कॉलेज ने बताया कि हाल ही में आए
परीक्षा परिणामों में संचालित तीन डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में 122 बच्चों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 111 बच्चों ने इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्राप्त किया है जिसमें 35 छात्राओं ने ऑनर्स के साथ परीक्षा पास किया है। यह एक बड़ी उपलब्धि है, 69 बच्चों ने प्रथम श्रेणी और 7 बच्चों ने द्वितीय श्रेणी
में परीक्षा उत्तीर्ण किया। इस संस्था में दूरदराज से आने वाली छात्राएं कमजोर एवं
आर्थिक परिवार से संबंधित होती है। इसके बावजूद भी तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में
निरंतर आगे बढ़ रही हैं। संस्था में यह योजना सन् 2006 से संचालित है। वहां के प्राचार्य के अनुसार जानकारी दी गयी है, कि डिप्लोमा परीक्षा राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा संचालित की
जाती है जो कि पूरे म0प्र0 में समस्त पॉलीटेक्निक संस्थाओं के लिए एक सी होती है। उनके तुलना में इस
संस्था में अध्ययनरत् छात्राओं का परीक्षा परिणाम बहुत अच्छा होता है और 40 से 50 प्रतिशत छात्राएं उच्च अध्ययन हेतु बीई में लेटरल ऐन्ट्री
से द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करती हैं। संस्था प्रबंधन एकलव्य योजना के
तहत् अध्ययनरत छात्राओं को उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा आर्थिक एवं नैतिक
मूल्यों को ध्यान में रखकर इस योग्य तैयार कर रहा है कि ये वंचित वर्ग की छात्राएं
स्वावलंबी बन सकंे और अपने क्षेत्र में सफल हो सकें। इसके लिए इनकी क्षमताओं को
परखकर उनका विकास विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा कराया जाता है। उनके विकास के लिए
बहुआयामी तरीके अपनाये जाते हैं। उनके रहने के लिए संस्था प्रांगड में ही निःशुल्क
छात्रावास निःशुल्क भोजन, पाठ्य पुस्तकें, स्टेशनरी के साथ एक हजार रूपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदाय की जाती है। इन
छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु विशेष कक्षायें भी संचालित की जाती हैं।

No comments:
Post a Comment