मण्डला 27 सितम्बर 2022
रानी फूलकुंवर पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मण्डला में एकलव्य
योजनांर्गत अध्ययनरत् अनुसूचित जनजाति की पंचम सेमेस्टर इलेक्ट्रिकल इंजी., इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेलीकम्युनिकेशन इंजी. एवं कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजी. की
छात्राओं के लिए कौशल विकास एवं उन्नयन हेतु दो दिवसीय प्रिंटेड सर्किट बोर्ड
(पीबीसी) डिजाईनिंग विषय पर कार्यशाला शुभारंभ हुई। कार्यशाला के प्रथम सेशन में ABCROB TECHNOLOGY PVT LTD JABALPUR के सीईओ अंचल कोष्टा ने पीसीबी सर्किट डिजाईन निर्माण विधि
पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला के प्रारंभ में प्राचार्य आर0के0 परोहा ने छात्राओं को बताया कि इस वर्कशॉप का उद्देश्य
छोटे-छोटे इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड जो कि विभिन्न इक्यूपमेंट, खिलौने इत्यादि में लगते हैं और सेन्सर पर कार्य करते हैं को कैसे डिजाईन किया
जाता है, यह स्किल यदि विकसित हो जाती है तो आप अपने अपने क्षेत्रों
में इस कौशल पर आधारित उद्योग प्रारंभ कर सकते हैं। टीपीओ अरविन्द गुप्ता, कार्यशाला संयोजक तथा सहसंयोजक निहारिका जुरिया सिंघानी छात्राओं को
मार्गदर्शन देते हुए पीसीबी डिजाईन करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सीईओ अचल कोष्टा द्वारा छात्राओं को बताया गया कि
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में उपयोग आने वाली प्रिंटिड सर्किट बोर्ड का डिजाईन कैसे
बनाया जाता है। कार्यशाला में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पीसीबी बनाने की
विधि सीखी तथा स्वयं बनाया जो उनको भविष्य में उनके स्वरोजगार स्थापित करने में
मददगार होगी।
समाचार क्रमांक/300/फोटो संलग्न

No comments:
Post a Comment