BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लोकायुक्त की कार्रवाई : ग्राम पंचायत सचिव को बीस हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 28, 2022

लोकायुक्त की कार्रवाई : ग्राम पंचायत सचिव को बीस हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा



भोपाल। मप्र में रिश्वतखोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं रहा है। ताजा मामला बुधवार को मप्र की राजधानी में सामने आया है। भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने कोलार की ग्राम पंचायत बोरदा के सचिव भगवान सिंह कीर को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। सफाई कर्मचारियों को पुन: नौकरी पर रखने के लिए 40 हजार रुपए की घूस मांगी थी।
नियुक्ति के लिए मांगे 40 हजार

लोकायुक्त के डीएसपी सलिल शर्मा के मुताबिक, जोन 18 के वार्ड 83 में सफाई कर्मचारी बृजेश थावली ने 26 सितंबर को लोकायुक्‍त एसपी के ऑफिस में शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत बोरदा कोलार में सचिव के तौर पर पदस्‍थ भगवान सिंह कीर ने दो सफाई कर्मचारी को सफाई कामगार के पद पर नियुक्त किया था, जो आवेदक के रिश्तेदार राजकुमारी एवं विजय है। इसके लिए उसने 40 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। लेकिन घूस ना मिलने पर 14 दिन के अंदर ही सरपंच के माध्यम से दोनों को हटा दिया।

बाद में दोनों को पुनः पद पर नियुक्त के लिए तुरंत रुपए देने का बोला गया। दो किश्‍तों में 20-20 हजार रुपए देना तय हुआ। फरियादी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से कर दी।
न्यू मार्केट में घूस देना हुआ तय

सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर बुधवार को लोकायुक्त एसपी मनु व्‍यास ने निरीक्षक रजनी तिवारी की अगुआई में टीम को कार्रवाई के लिए मौके पर भेजा था। वहीं बृजेश थावली ने सचिव को रिश्वत की राशि देने के लिए न्यू मार्केट के गैमन इंडिया के सामने बुलाया था।

No comments:

Post a Comment