BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस की शांति समिति में अशांति की उठी आवाज, पुलिस जल्द ही करें कार्यवाही, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन सरेआम परिवार को तबाह करने का खेल जारी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 3, 2022

पुलिस की शांति समिति में अशांति की उठी आवाज, पुलिस जल्द ही करें कार्यवाही, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन सरेआम परिवार को तबाह करने का खेल जारी...






रेवांचल टाईम्स - आज जिले में कोई भी नगर कस्वा नही है जहाँ नशे का कारोबार जुआ सट्टा खुलेआम न चल रहा है इस सब के पीछे कही न कही पुलिस की मुख्य भूमिका नजर आ रही है जो इन पर अपना शिकंजा नही कश पा रही है। वही नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक आज जो समाजिक बुराई का खेल चल रहा है जिसमे लोग बुरी तरह से ग्रसित होते जा रहे है। नगर में जोरों की जनचर्चा है कि बिना पुलिस की सहमति से ये अपराध या खेल खिलाना तो दूर की बात है लोगो का खेलना भी मुश्किल हो सकता है आज पुलिस विभाग में बैठे जिम्मदारो ने इस सामाजिक बुराई खत्म न करते हुए उसे अपने निजी स्वार्थों के चलते खुलेआम करवा दिया आज हर वह पान दुकान चाय की दुकान होटल, किराना दुकान, जिसमे सामना खरीदने वाले ग्राहक कम है पर पट्टी लिखने लिखवाने वालो की ज्यादा भीड़ दिखाई पड़ रही ये सब पुलिस की नाक के नीचे चल रहा है पुलिस सब जान कर भी अनजान है। 

         पर अब पुलिस के इस रवैये को देखते हुए लोगो मे आक्रोश पनप रहा है वही कुछ जिम्मेदार जनप्रतिनिधि अपनी आवाज पुलिस की शांति सामिति की बैठक उठा दिया और बैठक में कहा गया कि पुलिस जल्द से जल्द उन अबैध कारोबार को बंद करवा दे नही तो जनता अब सड़क में उग्र आंदोलन करेगी जिसकी पूर्ण जबाबदारी स्थानीय पुलिस की होगी।

                यह है मामला बीजाडांडी राष्ट्रीय  राजमार्ग जबलपुर से मंडला के बीच  में बसी बस्ती बीजाडांडी उदयपुर कालपी में सरेआम सट्टा का बाजार खुलेआम चल रहा है बताते चले विगत दिन पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही की सटोरिया में हड़कम्प मच गई पर सब ठंडे बस्ते में चला  गया ! जनचर्चा में है की स्टाप को पैसा न मिलने से कार्यवाही हुई सट्टा किंग का ताज  दुसरे के सिर सजा फीता काट नए सिरे से खुलेआम बालाजी डे कल्याण मॉर्निग सिंडिकेट जैसे गेम का खेल परिवार नव  युवको को तबाह करने का खेल  सुरु  हो गया उदयपुर से कालपी तक सड़को में गुर्गे सट्टा पट्टी लिखते मिल जायेंगे !सट्टा को बंद  कराने की आवाज कई बार बुलंद हो चुकी परन्तु पैसा बोलता है इसके आगे सब फ़ैल है अभी हाल में वीजादांडी थाने में शांति समिति की बैठक में जनपद उपाध्यछ  विजेंद्र यादव ने भी खुलेआम सट्टा होने की बात कहि यह भी कहा की मेरे द्वारा कई बार फोन जानकारी दी गई आज सबके सामने बोल रहा हूँ गरीब तबके के लोग अनाज जेवरात बेच कर बर्बाद हो रहे एवं नव युवक दो के चार बनाने के इस जाल में फंस अपराध की और अग्रसर हो रहे है पुलिस को सट्टा जैसी महामारी को तत्काल  बंद कराया जाये नहीं तो आंदोलन के लिए तैयार रहे आज चार पांच दिन बीत चुके है पर पुलिस विभाग के कानों में जू तक नही रेंगी है और आज भी नगर में सट्टा खुलेआम जारी है।

No comments:

Post a Comment