Breaking

revanchal times new

किसलपुरी पंचायत में भृष्ट्राचार और अनियमितता की शुरुआत पुराने ईंटों से नव निर्माण और पंचायत में सरपंच पति का दखल...

 



रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहूल्य जिले में ये कैसी विकास की गंगा बह रहा जहा एक तरफ सरकार लोगो को मुलभुत सुविधाएं के लिए ख़ज़ाने खोल कर राशि दी जा रही है पर जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन में बैठे नुमाईंदे उस राशि में अपना हक जताते हुए डाका डाल गुणवत्ता हीन कार्य करावा जा रहा आये दिन इनके द्वारा किये गए निर्माण कार्यो गुणवत्ता खुद व खुद निकल कर लोगो के सामने आ रही है। और सरकारी पैसो के किस क़दर होली खेली जा रही कोई इन जिले से सीखें... 




              वही जानकारी के अनुसार डिंडौरी के जनपद पंचायत अमरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत किसलपुरी मे स्वीकृत कार्यो का हुआ श्री गणेश सरपंच पति आत्माराम वनवासी की उपस्थिति मे अधिकारियों ने डाले ले आऊट स्वच्छता परिसर का काम सरपंचपति ने सम्हाला बही नाडेप बनाने का काम उपसरपंच विनोद पाठक के भाई ने सम्हाला खास वात तो ये है कि नाडेप पुराने भवन से निकले ईटो से किया जा रहा पुरानी ईटो से नव निर्माण की जानकारी मुख्यकार्यपालन अधिकारी सहायक यंत्री उपयंत्री को दे दी गई है उन्होंने उसे तोड नई ईट से नव निर्माण कराने की बात कही है ग्राम पंचायत के मासिक बैठक मे प्रस्ताव में भी नही लिया गया न ही सामाग्री कहा किससे किस कीमत मे खरीदी की जावेगी इसकी किसी को जानकारी है वता दे कि सरपंच पति पूर्व सरपंच है और उनका पंचायत से मोह भंग नही हो पा रहा जिन्होंने भृष्ट्राचार की गंगा बहाया है मेट राजेश यादव द्वारा जानकारी दी गई कि स्वच्छता - परिसर निर्माण धर्मशाला का लोहा 4 किंवटल खरीद कर सरपंच पति अपने घर से कालम वनाकर भेजने ले गया आज तक सभी निर्माण कार्यो मे पूर्व सरपंच सरपंच पति आत्माराम वनवासी खरीदी कर सामाग्री घर ले जाता है और वही से मटेरियल सप्लाई करता है और अपने शुभ चिंतको के विल लगाता आया है  पंचो का कहना है कि पंचायत के निर्माण कार्य बाहर के व्यक्तियो से नही कराया जायगा पूर्व पचवर्षी मे सी0 सी0 रोड जो तीन पार्ट में बनाया गया जो दो महीने में ही टूट गया लागत लगभग 10 लाख एक स्टापडेम रिपेयरिगं सहित तीन तालाबो का जीर्णोद्धार मे  1 खर्च किया गया है और 5 निकालने उपयंत्री से मूल्यांकन कराने लगाये जा रहे चक्कर ग्राम पंचायत के सजग पचो द्वारा इसकी जानकारी उपयंत्री सहायक यंत्री अमरपुर को दे दी गई है जिसके चलते मूल्यांकन नही हो पाया है देखना ये है कि तालाबो सहित स्टाप डेम का काम के लिए लगभग 4 लाख मजदूरी एवं 3 लाख मजदूरी शासन ने दिया उसका कितना सार्थक उपयोग होता है मंगल भवन निर्माण कार्य लागत वीस लाख खर्च 14 लाख अधूरा पड़ा है उदघाटन से पहले ही पीछे शौचालय का दीवार टूट गया अगर ग्राम पंचायत मे शासन के मंशानुसार सरपंच पति का हस्तक्षेप समाप्त नही होता तो निर्माण कार्य भृष्ट्राचार की भेट चढता रहेगा

इनका कहना है कि....

ग्राम पंचायत मे कचरा घर बनाया जा रहा जो पुराने शासकीय भवन की ईटो से बनाया जा रहा वहा काम कर रहे मिस्त्री ने बताया निर्माण उपसरपंच विनोद पाठक के भाई सतीश पाठक करा रहा इसी तरह स्वच्छता परिसर का काम सरपंचपति आत्माराम वनवासी करा रहे जवकि पूर्व पंचवर्षी  मे इन्होंने जितने निर्माण कराये जो घटिया एवं भृष्टाचार की कहानी वया कर रहे जिसकी जाँच कराई जाए जायेगी


                       कृष्ण कुमार मिश्रा 

पूर्व जनपद सदस्य एवं पंच ग्राम पंचायत किसलपुरी

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new