रेवांचल टाईम्स - इन दिनों जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पूणतः चरमरा चुकी है और जिम्मेदार मौन बैठ कर केवल तमाशबीन बने हुये, और शिक्षा स्वास्थ्य और सरकार से मिलने वाली मुलभूत सुविधाएं आज लोगों से कोषों दूर है।
वही बीजाडांडी सरकार की गरीब कल्याण योजना सरकार से हजारो में पगार लेने वाले नौकरो के मनमर्जी के चलते चारो कोना चित नजर आ रही है ! शिव सरकार गरीब हित योजना का ढिढोंरा पिट रहे वही जमीन स्तर में योजना क्लीन बोल्ड हो रही है जिसका तरोताजा मामला प्राथमिक स्वास्थ केंद्र बीजाडांडी का सामने आया मीता पन्द्रो ने बताया मेरी पुत्री भवन का निर्माण करते समय गिर गई ! शनिवार को लगभग 3 बजे अस्पताल पहुंचा पर्ची तो बनी पर एक्सरा टेक्नीशियन न होने से आधा घंटा बैठा रहा मेरी पुत्री की पीड़ा बढ़ती जा रही थी इस बीच आपको फोन किया मौक़े में पहुंचे रेवांचल टाइम्स फोन में बात की वह आनन फानन में धनवाही से वापस आ एक्सरा किया बाद उपचार हुआ इससे स्पष्ट है की केंद्र में मनमाफी ड्यूटी चल रही जब मन हुआ तब आ जा सकते है बताया गया है की यहाँ के अधिकतर कर्मचारी अपडाउन करते है बेलगाम कर्मचारी के कारण सरकार की योजना का लाभ तो कोसो दूर है सही समय में सही इलाज न मिलने से गरीब तबके के लोग यहाँ वहां से कर्ज लेकर प्राइवेट अस्पताल से महंगा इलाज कराने मजबूर है उच्च अधिकारीयो को बेलगाम लोगो पर लगाम लगाना अतिअव्शयक है जिससे गरीब तबके को सही समय में सही उपचार मिल सके सरकार की योजना पूरा लाभ मिल सके

No comments:
Post a Comment