Breaking

revanchal times new

केंद्रीय मंत्री के दामाद और नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी ने मवेशी ओर युवक युवती की गाड़ी को मारी टक्कर...




रेवांचल  टाइम्स - राष्ट्रीय  राजमार्ग तीस में उदयपुर में उस समय हाहाकार मच गया जब मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का दमाद जिला पंचायत अध्यक्ष की काली रंग की स्कार्पियो बछिया को ठोकर मारते हुए  स्कूटी में युवक युवती टक्कर मार जमींदोज  कर दिया 108 की मदद से प्राथमिक  स्वस्थ बीजा दांडी  केंद्र लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार दौरान घायलों को जबलपुर रिफर किया।

           जानकारी के अनुसार तेज रफ़्तार काली स्कॉर्पियो जबलपुर से मंडला की ओर आ रही स्कार्पियो ने उदयपुर बीच मार्केट में पहले तो बछिया को टक्कर मारी फिर जबलपुर से पेपर देकर लोट रहे हेमचंद सुमन देवी ज़ोरदार टक्कर मार दी टक्कर से युवक युवती के हाँथ पैर में गंभीर चोट आई है। जहाँ प्राथमिक उपचार दौरान जबलपुर रिफर किया गया प्रत्यछदर्शी अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष भी एम्बुलेंस के सांथ पीड़िता के सांथ रवाना हुए जिससे घायलों को अच्छा उपचार मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new