दैनिक रेवांचल टाइम्स - आज अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ मंडला की युवा कार्यकारिणी की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता युवा जिला अध्यक्ष मंगलेश चक्रवर्ती ने की तो बैठक का संचालन युवा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र चक्रवर्ती द्वारा किया गया। बैठक में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई जिनमे भसुआ रेत की मांग जोकि पिछले वर्ष से की जा रही है, कुम्हार समाज के लोगों के लिए जो मिट्टी से बनी वस्तुएं बाजार में विक्रय करने जाते हैं उनके लिए प्रत्येक शहर व बाजार में स्थान सुनिश्चित कर टीन सेड लगाने की मांग सरकार और प्रशासन से की जाएगी, महाराजपुर संगम में कुम्हारों के लिए बने कुंभकार भवन को नगरपालिका से समाज के कब्जे में लेना तथा नवंबर माह में जिला सम्मेलन करने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमे विजय चक्रवर्ती व राजेश चक्रवर्ती को संरक्षक , अमित चक्रवर्ती उपाध्यक्ष गोपाल चक्रवर्ती को सह सचिव , नीरज चक्रवर्ती रज्जू चक्रवर्ती व कौशल चक्रवर्ती को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया साथ ही मंडला ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन में दीपक चक्रवर्ती को अध्यक्ष संजू चक्रवर्ती बबलू चक्रवर्ती को उपाध्यक्ष, हरि प्रसाद को सचिव, आशीष चक्रवर्ती को सह सचिव , सूरज चक्रवर्ती को कोषाध्यक्ष,सुनील चक्रवर्ती को संगठन सचिव, सनत चक्रवर्ती को प्रचार सचिव,भारत चक्रवर्ती को प्रवक्ता, चंदन शिवकांत और गणेश को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। बैठक में समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए युवा जोड़ो अभियान के तहत सदस्यता का सुभारम्भ किया गया। बैठक में लक्ष्मीकांत,धर्मेंद्र,मनोज, मनोहर,चितरंजन, अजय चक्रवर्ती व अन्य सामाजिक लोग उपस्थित रहे

.webp)
No comments:
Post a Comment