मण्डला 13 सितम्बर 2022
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के
निर्देशानुसार श्री आर0एस0 शर्मा प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के
निर्देशानुसार एवं श्री डी0आर0 कुमरे जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल मार्गदर्शन में
12 सितम्बर 2022 को जिला जेल मण्डला में
जेल निरीक्षण एवं विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्री विजय
कुमार खोब्रागड़े जिला विधिक सहायता अधिकारी, जेल अधीक्षक श्री देवेन्द्र सारस, जेल स्टाफ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण एवं बंदीजन उपस्थित रहे।
श्री विजय कुमार खोब्रागड़े जिला विधिक सहायता अधिकारी
मण्डला ने जेल में निरुद्ध व्यक्तियों को समान रुप से न्याय मिले सके इसलिए
बंदियों के अधिकार विधिक सहायता एवं सलाह योजना, प्लीबारगेनिंग दाण्डिक मामलों का समझौते के आधार पर अंतिम निराकरण हेतु एक
अनुबंध है जो पीड़ित पक्ष एवं अभियुक्त के मध्य आपसी समझौते के आधार पर होता है
प्लीबारगेनिंग प्रक्रिया द्वारा असमनीय अपराधों का निराकरण किया जा सकता है। साथ
ही बंदियों को नशा मुक्ति के संबंध में बताया कि जेल में बिताये गये समय में उनके
द्वारा समस्त प्रकार के नशाओं का सेवन नहीं किया जाता। अतः उन्हें रिहा होने के
पश्चात् भी नशाओं का त्याग करना चाहिए तथा प्रत्येक बंदी भाई को अपने कारावास की
अवधि में बदले की भावना त्यागकर एक सकारात्मक सोच रखते हुए सजा पूरी करनी चाहिए
जिससे जेल में उनमोचन उपरान्त वह समाज में एक बेहतर जीवन जी सके की जानकारी प्रदान
की।

No comments:
Post a Comment