BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भूलकर भी अंडों के साथ न करें इन 5 चीजों का सेवन, पड़ जाएंगे बीमार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, September 20, 2022

भूलकर भी अंडों के साथ न करें इन 5 चीजों का सेवन, पड़ जाएंगे बीमार



'संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे, सेहत के लिए फायदेमंद होने की वजह से अंडों पर बनी ये कहावत तो हम सब बचपन से ही सुनते आ रहे हैं। अंडे में विटामिन ए, बी 6, बी 12, प्रोटीन, फोलेट, आयरन, एमिनो एसिड, फास्फोरस और सेलेनियम एसेंशियल अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स (लिनोलिक, ओलिक एसिड) जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यही वजह है कि अंडे को सेहत के लिए सुपरफूड तक कहा गया है। इसका रोजाना सेवन शरीर को कई फायदे पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सेहत के लिए इतना फायदेमंद होने के बावजूद अगर अंड़ों का सेवन इन 5 चीजों के साथ कर लिया जाए तो ये फायदा नहीं उलटा सेहत को नुकसान पहुंचाने लगते हैं। आइए जानते हैं आखिर अंडे के साथ किन 5 चीजों का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

अंडे के साथ ये चीजें खाने से सेहत को होता है नुकसान-
अंडा और चीनी-
अंडे के साथ चीनी का सेवन करने से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। अंडे और चीनी से निकलने वाला अमीनो एसिड शरीर के लिए विषाक्त हो जाता है, जिसकी वजह से व्यक्ति को शरीर में खून के थक्के बनने की समस्या भी हो सकती है।

अंडा और सोया मिल्क-
सोया मिल्क में वेजिटेबल प्रोटीन, फैट्स, कार्ब्स, विटामिन और मिनरल्स आदि प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाने का काम करते हैं। लेकिन अगर आप सोया मिल्क का सेवन अंडे के साथ करते हैं तो आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अंडा और चाय -
अंडे के साथ चाय पीने से व्यक्ति को कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। यही वजह है कि अंडे और चाय का एकसाथ सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है।

अंडा और केला-
अंडा और केला, ये दोनों ही कॉम्बिनेशन आपकी सेहत के लिए बहुत खराब माने जाते हैं। अगर आप इन दोनों चीजों का सेवन एकसाथ करते हैं तो आपको अपच और कब्ज की शिकायत हो सकती है।

अंडा और खट्टी चीजें-
अंडा खाने के बाद कभी भी खट्टी चीजों का सेवन न करें। ऐसा करने से हार्ट अटैक और दिल से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

No comments:

Post a Comment