BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलयुगी मां ने बेटा नहीं हुआ तो अपनी 3 बेटियों को मार डाला - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, September 2, 2022

कलयुगी मां ने बेटा नहीं हुआ तो अपनी 3 बेटियों को मार डाला



बक्सर । बिहार के बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना प्रकाश में आई है, जहां एक महिला पर अपनी ही बेटियों का गला दबाकर मार डालने का आरोप लगा है। आरोप है कि बेटा नहीं होने के कारण महिला अवसाद में थी, इस कारण अपनी तीनों बेटियों की हत्या कर दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गाय घाट गांव निवासी सुनील यादव की पत्नी पिंकी देवी पुत्र नहीं होने के कारण अवसाद में रह रही थी और आखिरकार उसने परेशान होकर अपनी तीनों बेटियों की जान ले ली।

मृत बच्चियों की उम्र 11 साल, 8 साल और 3 साल बताई गई है। सुनील यादव बाहर रहकर काम करता है।

ब्रह्मपुर के थाना प्रभारी डी एन चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर तीनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

उन्होंने बताया तीनों बच्चियों की मां पिंकी देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृश्टया पुत्र नहीं होने पर अवसाद में हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

No comments:

Post a Comment