BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिए कार्यक्रम जारी 27 सितम्बर को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक होगा मतदान 30 सितम्बर को होगी मतगणना एवं परिणाम घोषणा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 3, 2022

नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिए कार्यक्रम जारी 27 सितम्बर को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक होगा मतदान 30 सितम्बर को होगी मतगणना एवं परिणाम घोषणा

मण्डला 3 सितम्बर 2022



            मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों के आम निर्वाचन की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है जो निर्वाचन परिणाम की घोषणा की तिथि तक प्रभावशील रहेगी। नगरीय निकायों के लिए मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से कराये जाएंगे।

            इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिए 5 सितम्बर को निर्वाचन की सूचना, सीटों के आरक्षण के संबंध में सूचना तथा मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। नाम-निर्देशन 5 सितम्बर से 12 सितम्बर की दोपहर 3 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। नाम-निर्देशन पत्रों की समीक्षा 13 सितम्बर को प्रातः 10:30 बजे से होगी। 15 सितम्बर को अपरान्ह 3 बजे तक अभ्यर्थिता से नाम वापिस लिए जा सकेंगे। निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन 15 सितम्बर को अभ्यर्थिता से नाम वापसी के तुरंत बाद किया जाएगा। मतदान 27 सितम्बर को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक किया जाएगा। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 30 सितम्बर को प्रातः 9 बजे से की जाएगी।

No comments:

Post a Comment