मण्डला 28 सितम्बर 2022
वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण
अधिकारियों से कहा है कि कार्यालय आयुक्त कोष एवं लेखा म. प्र. भोपाल के पत्र
परीक्षा शाखा 22 सितम्बर 2022 द्वारा विभागीय लेखा
प्रशिक्षण परीक्षा नवम्बर 2022 का आयोजन किया जा रहा है।
परीक्षा 20 नवम्बर 2022 को भोपाल में आयोजित
होगी। जिले के समस्त आहरण संवितरण अधिकारी को सूचित किया गया है कि कार्यालयों में
कार्यरत लिपिक वर्ग कर्मचारी जिन्होंने शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला जबलपुर में
नियमित प्रशिक्षण प्राप्त किया है और जिनके परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु अवसर
बाकी है। आवेदन पत्र शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला जबलपुर को 7 अक्टूबर 2022 शाम 6 बजे तक अनिवार्य रूप से
जमा कराएं।
.png)
No comments:
Post a Comment