रेवांचल टाईम्स: मध्य प्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारियों के खिलाफ लोकायुक्त का एक्शन जारी है। इसी कड़ी में आज इंदौर की लोकायुक्त पुलिस ने धार के एक पुलिसकर्मी ईश्वर योगी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। इंदौर यूनिवर्सिटी में भर्ती के लिए 34वीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक ने युवक से डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।
जानकारी के मुताबिक योगेश ठाकुर नामक युवक की नौकरी लगवाने के नाम पर धार में पदस्थ आरक्षक ईश्वर योगी ने 8 लाख की डिमांड की थी। पहली किस्त 1.5 लाख लेने इंदौर आया था। इंदौर के पोलो ग्राउंड में रिश्वत लेते लोकायुक्त इंदौर की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। योगेश ठाकुर ने लोकायुक्त की टीम से शिकायत की थी। जिसके बाद ट्रैप की कार्रवाई की गई।
लोकायुक्त को जानकारी मिलने के बाद आरक्षक को ट्रैप कर लोकायुक्त कार्यालय लाकर कार्रवाई की गई है। डीएसपी प्रवीण बघेल के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि धार की 34वीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक ईश्वर योगी धार में हो रही सेना भर्ती के नाम पर रिश्वत मांग रहा है। हालांकि, बाद में मामला यूनिवर्सिटी में नौकरी लगवाने के नाम पर रिश्वत मांगने का निकला।

No comments:
Post a Comment