BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP के तीन जिलों में 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 7, 2022

MP के तीन जिलों में 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत




रेवांचल टाइम्स :मध्य प्रदेश के विदिशा, सतना और गुना जिले में आकाशीय बिजली गिरने से पिछले 24 घंटों में नौ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य झुलस गए. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. विदिशा जिला में शनिवार को पेड़ के नीचे खड़े चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घटना में सतना जिले के नागौद क्षेत्र में शनिवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक खेत में काम कर रहे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सतना जिले के जतवाड़ा इलाके में एक महिला की मौत हो गई. गुना जिले के भोरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय महिला की जान चली गई.

विदिशा जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर गंजबासौदा पुलिस थाने के उपनिरीक्षक कुंवर सिंह मुकाती ने बताया कि गंजबासौदा तहसील के आगासौद गांव में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से इमली के पेड़ के नीचे खड़े चार लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गालू मालवीय, रामू, गुड्डा और प्रभु लाल के रूप में हुई है. सभी मृतकों की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच थी. तेज बारिश के कारण चारों पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे, तभी तेज चमक के साथ पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने उनकी मौत हो गई. पोस्टमॉर्टम के बाद चारों शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है.

पुलिस के अनुसार, एक अन्य घटना में सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के पोड़ी-पतौरा गांव में शनिवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक खेत में काम कर रहे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे बुरी तरह से झुलस गए. उन्हें इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में अंजना (34), राजकुमार (65) और रामकुमार यादव (43) शामिल हैं.

पुलिस के अनुसार, इसी तरह सतना जिले के जतवाड़ा इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय एक महिला चंद्रा की मौत हो गई. वहीं, गुना से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को गुना जिले के भोरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय महिला मनु अहिरवार की जान चली गई.

No comments:

Post a Comment