गणेश चतुर्थी 2022 शुभ मुहूर्त
भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 30 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 34 मिनट पर शुरू हो गई, जो कि 31 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि के अनुसार गणेश चतुर्थी का त्योहार 31 अगस्त यानि आज मनाया जाएगा. पद्म पुराण के अनुसार भगवान गणेश का जन्म स्वाति नक्षत्र में मध्य काल में हुआ था और इसलिए भी 31 अगस्त को गणेश पूजा का बेहद ही शुभ दिन है.
गणेश चतुर्थी पूजन विधि
गणेश चतुर्थी के दिन विधि-विधान से भगवान गणेश जी का पूजन किया जाता है. इस दिन से गणेश महोत्सव की शुरुआत होती है जो कि 10 दिनों तक चलता है. गणेश महोत्सव के दौरान लोग गणपति को अपने घर लेकर आते हैं और उनकी स्थापना करते हैं. गणपति को डेढ़ दिन, 3, 5, 7 और 10 दिन के लिए घर लाया जाता है और इसके बाद उनका विसर्जन किया जाता है. अगर आप गणपति स्थापना कर रहे हैं तो उस दौरान विधि-विधान से गणपति की पूजा करें. उन्हें लड्डुओं का भोग लगाएं. गणपति की स्थापना कर रहे हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मूर्ति खंडित नहीं होनी चाहिए. मूर्ति में गणेश जी बैठे हुए हो न खड़े हुए न हों. इसके अलावा मूर्ति में गणेश जी के गले में जनेउ और पास में मूसक भी होना चाहिए.

No comments:
Post a Comment